। UPSC CSE IAS Quiz।
। UPSC Quiz in Hindi । Part-127

A. सहयोगी कंपनियों में अंतरण मूल्य के निर्धारण हेतु निर्यात उत्पादों के कारक मूल्य का उपयोग करना।
B. पहली बार सूचीबद्ध कंपनी के लिये ओवर-एलॉटमेंट प्रावधान।
C. लघु एवं मध्यम उद्योगों के क्षेत्र में नए उद्योगों को विदेशी मुद्रा छूट।
D. दिवालियेपन के लिये दाखिल कंपनी द्वारा जारी क्रेडिट हेतु अनुमानित छूट।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
632. जब कोई नई प्रौद्योगिकी किसी कार्य रूप को अप्रचलित अथवा इतना सस्ता बना दे कि उस क्षेत्र में रोज़गार स्तर में भारी गिरावट आए तो यह स्थिति किस प्रकार की बेरोज़गारी की ओर ले जाती है?
A. संरचनात्मक
B. घर्षण जनित
C. चक्रीय
D. प्रच्छन्न
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
633. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. संविधान का अनुच्छेद 270 केंद्र और राज्य सरकारों, दोनों को उपकर (Cess) लगाने की शक्ति प्रदान करता है।
2. उपकर किसी भी विशिष्ट उद्देश्य के लिये सरकारों द्वारा एकत्र किया जाने वाला अनिवार्य अंशदान है।
3. केरल GST प्रणाली के तहत बाढ़ उपकर अधिरोपित करने वाला पहला राज्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
634. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. महाद्वीपीय भूपर्पटी की तुलना में महासागरीय भूपर्पटी की मोटाई कम होती है।
2. मोहो असांतत्य क्रोड और मैंटल के बीच सीमा बनाती है।
3. गुरुत्वाकर्षण जनित उच्च दबाव के कारण आंतरिक क्रोड ठोस अवस्था में है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
635. ज्वालामुखी अंतर्वेधी आकृतियों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
1. बैथोलिथ बड़े गुंबद
2. लैकोलिथ तश्तरीनुमा
3. फैकोलिथ परतनुमा लहरदार चट्टानें
4. डाइक लगभग क्षैतिज चट्टानें
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















