UPSC CSE IAS Quiz Part-60

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-60


296. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. बौद्ध धर्म की हीनयान शाखा मोक्ष प्राप्त करने हेतु व्यक्तिगत प्रयासों पर ज़ोर देती है।
2. हीरक त्रिभुज बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा से संबंधित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

297. निम्नलिखित में से कौन सूर्य मंदिरों के लिये प्रसिद्ध है?
1. गया
2. कश्मीर
3. कुंभकोणम
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

298. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जैन और बौद्ध दोनों धर्मों में ईश्वर के अस्तित्व को अस्वीकार किया गया है।
2. जैन धर्म वर्ण व्यवस्था की निंदा करता है।
3. जैन धर्म में आत्मा के पुनर्जन्म की अवधारणा है, लेकिन बौद्ध धर्म में यह मान्यता नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

299. गुरु नानक देव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. उन्होंने निराकार परमात्मा की पूजा का समर्थन किया।
2. समानता के उनके विचार को लंगर, पंगत और संगत की धारणा से निगमित किया जा सकता है।
3. वह त्यागराज के समकालीन थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

300. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. शंकराचार्य ने मोक्ष प्राप्ति के लिये आस्था और भक्ति के मार्ग का समर्थन किया।
2. रामानुजन केवल ज्ञान को ही मोक्ष के मार्ग के रूप में स्वीकार करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".