UPSC CSE IAS Quiz Part-59

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-59


291. जगमोहननिम्नलिखित में से किस मंदिर वास्तुकला की विशेषता है?
A. खजुराहो मंदिर
B. मोढेरा मंदिर
C. कलिंग मंदिर
D. पल्लव मंदिर
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

292. निम्नलिखित में से कौन-सा बौद्ध ग्रंथ विशेष रूप से महिलाओं की सामाजिक स्थिति और आध्यात्मिक अनुभवों पर जानकारी उपलब्ध कराता है?
A. थेरीगाथा
B. उत्तराध्ययन सुत्त
C. बुद्ध चरित
D. महावंश
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

293. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सुत्त पिटक में बौद्ध मठों में आचरण और अनुशासन के नियमों का वर्णन हैं।
2. विनय पिटक में बुद्ध की शिक्षाएँ शामिल हैं।
3. दीपवंश पालि भाषा का ग्रंथ है, जिसमें श्रीलंका में बौद्ध धर्म के क्षेत्रीय प्रसार का वर्णन किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

294. इस दर्शन/संप्रदाय के अनुयायी वैराग्यपूर्ण जीवन में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि सब कुछ पूर्व निर्धारित है और मानव को अपने भाग्य निर्माण की स्वतंत्रता नहीं है। वे मानते थे कि समस्त ब्रह्मांडीय व्यवहार एक वैश्विक शक्ति के माध्यम से संचालित होता है जिसे 'नियति' कहा जाता है। उन्हें भाग्यवादी भी कहा जाता था।
उपर्युक्त विवरण निम्नलिखित में से किस दर्शन/संप्रदाय से संबंधित है?
A. जैन
B. चार्वाक
C. आजीवक
D. वैशेषिक
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

295. निम्नलिखित में से कौन-सा काकतीय राज्य में अति महत्त्वपूर्ण समुद्र-पतन था?
A. काकीनाडा
B. मोटुपल्ली
C. नेल्लुरू
D. मछलीपट्टनम (मसूलीपटनम)
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".