UPSC CSE IAS Quiz Part-55

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-55


271. निम्नलिखित में से कौन-सा/से साहित्य कालिदास द्वारा रचित है/हैं?
1. रघुवंशम्
2. मृच्छकटिकम्
3. मेघदूत
4. कादम्बरी
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 4
B. केवल 1 और 3
C. केवल 4
D. केवल 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

272. खसरा (Measles) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह जीवाणु जनित एक संक्रामक बीमारी है।
2. इसे MMR वैक्सीन की सहायता से रोका जा सकता है।
3. इसे सार्वभौमिक प्रतिरक्षण कार्यक्रम (UIP) में शामिल नहीं किया गया है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

273. राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. NPL भारत का एक राष्ट्रीय मापिकी संस्थान है।
2. NPL उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक निकाय है।
3. किलोग्राम इकाई की परिभाषा प्लैंक स्थिरांक पर आधारित है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

274. 'निकोटीन' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक शामक प्रकृति का वानस्पतिक एल्केलॉइड है।
2. इसमें कैंसरकारी तत्त्व पाए जाते हैं।
3. महाराष्ट्र ने निकोटीन को वर्ग- A (Class-A) विष के रूप में अधिसूचित किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

275. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

ज्वालामुखी विस्फोट

देश

1. व्हाइट आइलैंड
2. 
ताल
3.
माउंट सिनाबंग
4. 
माउंट एटना

ऑस्ट्रेलिया
फिलीपींस
इंडोनेशिया
इटली

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 4
D. केवल 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".