UPSC CSE IAS Quiz Part-54

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-54


266. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अजंता की गुफाएँ केवल बौद्ध धर्म के महायान पंथ से संबंधित हैं।
2. एलोरा की गुफाओं के विषय हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म तीनों से संबंधित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

267. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

साहित्य

विषय

1. पंचसिद्धांतिका

खगोलीय सिद्धांत

2. मिलिंदपन्हो

बौद्ध सिद्धांत

3. सुश्रुत संहिता

संस्कृत व्याकरण

4. महाभाष्य

शल्य चिकित्सा का विश्वकोश

उपर्युक्तयुग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 3 और 4
C. केवल 2 और 4
D. केवल 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

268. निम्नलिखित कारकों में से किसने मौर्य साम्राज्य के पतन में योगदान दिया?
1. वित्तीय संकट
2. दमनकारी शासन
3. पश्चिमोत्तर सीमांत क्षेत्र की उपेक्षा
4. ब्राह्मणवादी प्रतिक्रिया
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

269. उत्तर वैदिक काल में प्रयुक्त शब्द निष्क और शतमानक्या दर्शाते हैं?
A. राजा द्वारा एकत्रित कर।
B. प्रधान को दिये जाने वाले स्वैच्छिक उपहार।
C. मुद्रा की इकाइयाँ।
D. शिल्पियों की श्रेणियाँ।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

270. यह मंदिर ठोस चट्टानों को आंतरिक और बाह्य रूप से काटकर बनाया गया है, इस उत्कृष्ट मंदिर का निर्माण और एकाश्मक चट्टान किया गया है। यह चट्टान को काटकर बनाए गए दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसका निर्माण राष्ट्रकूट राजाओं द्वारा किया गया था।
उपर्युक्त अनुच्छेद में वर्णित मंदिर की पहचान कीजिये?
A. महाबलीपुरम तटीय मंदिर
B. पंच रथ मंदिर
C. कैलाश मंदिर
D. कंदरिया महादेव का मंदिर
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".