1. दिल्ली में विधानसभा का गठन 69वें संविधान संशोधन द्वारा किया गया था।
2. केंद्रशासित प्रदेशों के लिये संसद संघ, राज्य और समवर्ती, तीनों सूचियों पर कानून बना सकती है।
3. दिल्ली की विधानसभा केवल राज्य सूची पर कानून बना सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
1. अनुसूचित क्षेत्र संसद द्वारा घोषित किया जाता है।
2. अनुसूचित क्षेत्र वाले प्रत्येक राज्य में जनजातीय सलाहकार परिषद की स्थापना करना अनिवार्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
1. केंद्रशासित प्रदेश के रूप में पुद्दुचेरी का निर्माण।
2. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा।
3. दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के रूप में नामित करना।
4. पुर्तगाल से दादरा और नागर हवेली को मुक्त कराना।
उपर्युक्त घटनाओं को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिये:
A. 4-2-1-3
B. 1-4-2-3
C. 2-3-1-4
D. 4-1-2-3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
1. गाँव के सभी लोग ग्राम सभा के सदस्य होते हैं।
2. मध्यवर्ती ज़िला स्तर के सदस्यों को जनता प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुनती है।
3. 73वें संशोधन अधिनियम में पिछड़े वर्गों के लिये सीटों का आरक्षण अनिवार्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
1. ज़िला परिषद में केवल निर्वाचित सदस्य होते हैं।
2. ज़िला परिषद को विवादों के निपटारे के लिये ग्राम न्यायालयों के गठन का अधिकार है।
3. राष्ट्रपति के पास ज़िला परिषद को भंग करने की शक्ति है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः B
















