UPSC CSE IAS Quiz Part-32

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-32


156.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) के अधिकतर सदस्य राष्ट्रों के साथ भारत का व्यापार संतुलन है।
2. RCEP वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के एक-तिहाई भाग का प्रतिनिधित्व करता है।
3. RCEP की परिकल्पना विश्व व्यापार संगठन के तत्त्वावधान में की जा रही है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

157.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारत का महान्यायवादी
2. लोकसभा की कार्यवाही में भाग लें सकता है।
3. लोकसभा की किसी समिति का सदस्य हो सकता है।
4. लोकसभा में बोल सकता है।
5. लोकसभा में मतदान कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 4
C. 1, 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

158.   लोक निधियों के कुशलतापूर्वक और आशयित प्रयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय का क्या महत्व है?
1. CAG संसद की ओर से राजकोष पर नियंत्रण रखता है, जब भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात/ वित्तीय आपात घोषित करता है।
2. CAG की मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों के निष्पादन पर जारी रिपोर्ट पर लोक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है।
3. CAG की रिपोर्टों से मिली जानकारियों के आधार पर जाँचकर्त्ता एजेंसियाँ उन लोगों के विरुद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं जिन्होंने लोक निधि प्रबंधन में कानून का उल्लंघन किया हो।
4. CAG को ऐसी न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त हैं कि वह सरकारी कंपनियों के लेखा-परीक्षा और लेखा जाँचते समय वह कानून का उल्लंघन करने वालों पर अभियोग लगा सके।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1, 3 और 4
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

159.   निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय विकास परिषद् में शामिल होते हैं?
1. प्रधानमंत्री
2. अध्यक्ष, वित्त आयोग
3. संघीय मंत्रिमंडल के मंत्रिगण
4. राज्यों के मुख्यमंत्री
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 3 और 4
C. केवल 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

160.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) की स्थापना लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्रित्व काल में की गई थी।
2. CAT के सदस्यों को न्यायिक तथा प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों से शामिल किया जाता हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".