UPSC CSE IAS Quiz Part-29

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-29

141.  भारत के निर्वाचन आयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है/हैं?
A. यह एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है।
B. संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों की अयोग्यता के मामले में इसके पास सलाहकार क्षेत्राधिकार होता है।
C. वर्ष 1950 में निर्वाचन आयोग को बहु-सदस्यीय निकाय बनाया गया।
D. मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सिफारिश पर ही अन्य निर्वाचन आयुक्तों को पद से हटाया जाता है।
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

142.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) एक संवैधानिक निकाय है।
2. मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल संसद द्वारा निर्धारित किया जाता है।
3. मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

143.  'दलबदल विरोधी कानून' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. 52वें संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में दसवीं अनुसूची को जोड़ा गया।
2. दसवीं अनुसूची के तहत निरर्हता न्यायिक समीक्षा के अधीन नहीं है।
3. किसी सदन के नामित सदस्य को अयोग्य ठहराया जा सकता है यदि वह सदन में अपना पद लेने के छह माह के भीतर किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तरः B

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

144.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. 42वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान में अधिकरणों की व्यवस्था की गई थी।
2. अधिकरणों के निर्णय के विरुद्ध उच्च न्यायालयों में अपील नहीं की जा सकती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

145.  वित्त आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह देश में राजकोषीय संघवाद की पुष्टि करता है।
2. वित्त आयोग का अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश होना चाहिये।
3. 15वें वित्त आयोग को वर्ष 2011 की जनगणना के आँकड़ों का उपयोग करने का अधिदेश दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तरः C

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".