UPSC CSE IAS Quiz Part-28

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-28

136.  युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस कार्यक्रम का मुख्‍य लक्ष्‍य स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान देना है
2. यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

137.  ग्राम न्यायालय अधिनियम' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. इस अधिनियम के अनुसार, ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, आपराधिक मामलों की नहीं।
2. यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को मध्यस्थ/सुलहकर्त्ता के रूप में स्वीकार करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तरः B 

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".


138.  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसका उद्देश्य समान अवसरों के आधार पर समाज के कमज़ोर वर्गों को नि:शुल्क एवं सक्षम विधिक सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
2. यह पूरे देश में विधिक कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू करने के लिये राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों को निर्देश जारी करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तरः C

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

139.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारत में किसी राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा संबंधित राज्य के राज्यपाल की अनुशंसा पर की जाती है।
2. सिविल प्रक्रिया संहिता के उपबंधों के अनुसार, राज्य स्तर पर उच्च न्यायालयों की मूल, अपीलीय और सलाहकारी अधिकारिता होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तरः B

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

140.  लोक अदालतों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
A. लोक अदालतों की अधिकारिता मुकदमा दायर करने से पहले के मामलों का निपटारा करने की है, न कि उन मामलों का, जो पहले से किसी न्यायालय में लंबित हो।
B. लोक अदालतें ऐसे मामलों का निपटारा कर सकती हैं जो सिविल प्रकृति के है, न कि आपराधिक प्रकृति के।
C. प्रत्येक लोक अदालत में केवल सेवारत अथवा सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी ही नियुक्त हो सकते है, कोई अन्य व्यक्ति नहीं।
D. उपर्युक्त में से कोई सा भी कथन सही नहीं है।

उत्तरः D

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".