UPSC CSE IAS Quiz Part-22

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-22

106. बोंडा जनजाति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. बोंडा जनजाति के लोग केवल ओडिशा के मलकानगिरि ज़िले में रहते हैं।
2. बोंडा जनजातियों को विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के रूप में मान्यता प्राप्त है।
3. ये समूह सतत् स्थानांतरण कृषि करने के लिये जाने जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

107.   साहेल क्षेत्र' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह दक्षिण में उष्णकटिबंधीय जीवोम और उत्तर में रेगिस्तान के बीच का संक्रमण क्षेत्र है।
2. यह पूर्व में लाल सागर से पश्चिम में अटलांटिक महासागर तक विस्तृत है।
3. मरुस्थलीकरण से निपटने के लिये इस क्षेत्र में ग्रेट ग्रीन वॉल पहल शुरू की गई थी।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

108.   क्षतिपूरक वनीकरण कोष के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह भारत के संचित निधि के तहत प्रबंधित एक राष्ट्रीय कोष है।
2. इसका उपयोग वन प्रबंधन और संरक्षित क्षेत्रों से गाँवों के पुनर्स्थापन (Relocation) के लिये किया जा सकता है।
3. निधियों को केंद्र और राज्य के बीच समान आधार पर साझा किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

109.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कार्बन प्रच्छादन CO2 को वायुमंडल से निकालने और उसके भंडारण की प्रक्रिया है।
2. मानवीय गतिविधियाँ प्राकृतिक सिंक की CO2 को संगृहीत करने की क्षमता को प्रभावित कर रही है।
3. कार्बन प्रच्छादन से समुद्र का अम्लीकरण होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

110.   निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प 'इट्रोजेनिक' शब्द का सबसे अच्छा वर्णन करता है?

A. यह एक जीन है जिससे कैंसर होने की संभावना होती है।
B. यह नाभिकीय चिकित्सा के अनुप्रयोग पर आधारित एक उपचार विधि है।
C. यह अत्यधिक ताप और दाब के कारण पृथ्वी के भू-पर्पटी के नीचे चट्टान निर्माण की एक प्रक्रिया है।
D. यह ऐसी स्थिति है जिसमें उपचार से लाभ की तुलना में नुकसान अधिक होता है।

उत्तरः D

Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".