UPSC CSE IAS Quiz Part-21

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-21

101.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. रोज़वुड (शीशम) वन्यजीवों और वनस्पतियों की संकटग्रस्त प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES) के परिशिष्ट-I में शामिल है।

2. भारतीय शीशम भारत की मूल प्रजाति है और यह IUCN की लाल सूची में सुभेद्यश्रेणी में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.  केवल 1

B.  केवल 2

C.  1 और 2 दोनों

D.  न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

102.   निम्नलिखित में से कौन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एमपॉवर नीति का सर्वोत्तम वर्णन करता है:
A. इसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के प्रोत्साहन द्वारा महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है।

B. यह छः लागत-प्रभावी उपायों का एक समूह है जो राष्ट्रों की तंबाकू की मांग को कम करने में सहायता करता है।

C. यह स्वास्थ्य के लिये स्व-देखभाल हस्तक्षेप पर दिशा-निर्देशों का एक समुच्चय है।

D. यह वर्ष 2023 तक औद्योगिक रूप से उत्पादित ट्रांस वसा को खत्म करने के लिये एक नीति है।
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

103.   क्रिस्पर (CRISPR) तकनीक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह जीनोम एडिटिंग में प्रयोग किया जाने वाला एक उपकरण है।

2. कैस9 (Cas9) प्रोटीन एक एंजाइम है जो DNA को काटने के लिये आणविक कैंची के रूप में कार्य करता है।

3. इस तकनीक का उपयोग केवल फसलों में जीन एडिटिंग के लिये किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1 और 2

B. केवल 3

C. केवल 2 और 3

D. 1, 2 और 3
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

104.   निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

   स्थानांतरी कृषि         राज्य
1. झूमिंग                आंध्र प्रदेश

2. पोडू                   उत्तर-पूर्व भारत

3. कुरुवा                झारखंड

4. कोमान               ओडिशा

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A. केवल 1

B. केवल 1 और 4

C. केवल 3 और 4

D. केवल 1, 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

105.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. एक्यूट (तीव्र) इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) लैक्टोबैसिलस जीवाणु के कारण होता है।

2. तेज़ बुखार और मस्तिष्क में सूजन AES रोग के लक्षण हैं।

3. छोटे बच्चों में AES के कारण कम रक्त शर्करा मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1 और 2

B. केवल 3

C. केवल 2 और 3

D. 1, 2 और 3
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".