
1. ‘पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस योजना की शुरुआत केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा की गई है।
2. इस योजना के तहत ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों’ को आसान दरों ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
3. इस योजना के तहत ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदकों को किसी प्रकार की ज़मानत या गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी।
4. यह योजना मार्च 2022 तक लागू रहेगी।
उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ COVID-19
के
कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों से छोटे दुकानदारों और फेरीवालों (Street Venders) को आर्थिक रूप से सहयोग
प्रदान करने हेतु ‘प्रधानमंत्री
स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (The Pradhan Mantri Street Vendor’s
AtmaNirbhar Nidhi- PM SVANidhi) या पीएम
स्वनिधि योजना की शुरुआत ‘केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय’ (Ministry of Housing and Urban Affairs-
MoHUA) द्वारा
गई है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
→ इस योजना के तहत छोटे दुकानदार 10,000 रुपए तक के ऋण उपलब्ध
कराया जाएगा। अतः कथन 2 सही नहीं है।
→ इस योजना के तहत ऋण प्राप्त करने हेतु
आवेदकों को किसी प्रकार की ज़मानत या गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी। अतः कथन 3 सही है।
→ यह योजना मार्च 2022 तक लागू रहेगी। अतः
कथन 4 सही है।
|
1. संघ और राज्यों के बीच संबंध
2. राज्यों के मध्य संबंध
3. समन्वय के लिये तंत्र
4. विवादों को सुलझाने के लिये तंत्र
नीचे दिये गए कूट के अनुसार सही उत्तर चुनिये:
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1, 2 और 4
D. केवल 2, 3 और 4
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ केंद्र और
राज्यों के मध्य बेहतर संबंधों की स्थापना के लिये उनके मध्य विधायी, प्रशासनिक एवं वित्तीय संबंधों का वर्णन
संविधान के भाग 11 एवं
12 में किया गया
है।
→ संविधान के भाग
11 में अनुच्छेद
245 से 255 तक केंद्र-राज्य विधायी
संबंध के प्रावधान उल्लखित हैं। जबकि संविधान
के भाग 11 के अंतर्गत अनुच्छेद
256-263 के तहत केंद्र और राज्यों
के मध्य प्रशासनिक संबंधों का
उल्लेख किया गया है। वहीं अनुच्छेद
268 से 281 के तहत केंद्र तथा राज्य सरकारों के मध्य वित्तीय
संबंधों का प्रावधान किया गया है।
→ संघीय राज्य
व्यवस्था में संघ एवं राज्यों के बीच संबंध, राज्यों के मध्य आपस में
संबंध, पारस्परिक समन्वय के लिये तंत्र और
विवादों को सुलझाने के लिये तंत्र
ये चारों ही सम्मिलित हैं। अतः
विकल्प (a) सही
है।
|
1. इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रशांत पारगमनीय उड़ानों को कार्बन-मुक्त बनाना है।
2. यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की एक पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ 'जेट ज़ीरो' (Jet Zero) पहल का मुख्य उद्देश्य अटलांटिक पारगमनीय उड़ानों
को कार्बन-मुक्त बनाना है। अत:
कथन 1 सही नहीं है।
→ हाल
ही में ‘यूनाइटेड किंगडम’ (United Kingdom) ने उड्डयन क्षेत्र में ग्रीनहाउस गैसों
के उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से 'जेट
ज़ीरो' (Jet Zero) योजना पर कार्य करने की
घोषणा की है। अत: कथन 2 सही नहीं है।
→ जेट ज़ीरो योजना पर कार्य करने के लिये 'जेट ज़ीरो काउंसिल' (Jet Zero Council) का गठन किया गया है।
जिसका उद्देश्य विभिन्न हितधारकों यथा उड्डयन क्षेत्र से
जुड़े लोगों, पर्यावरण समूहों तथा सरकार के नेताओं को
एक साथ लाना है।
|
1. इसका उपयोग केवल भारत में भुगतान के लिये किया जा सकता है।
2. इसके माध्यम से डेबिट तथा क्रेडिट दोनों प्रकार के भुगतान किये जा सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ RuPay भारत में अपनी तरह का
पहला घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान नेटवर्क है।
→ यह
नाम रुपे (Rupee) और, पेमेंट
(Payment) दो शब्दों से मिलकर बना
है जो इस बात पर ज़ोर देता है कि यह डेबिट और क्रेडिट
कार्ड भुगतानों के लिये भारत की स्वयं
की
पहल है।
→ इस
कार्ड का उपयोग सिंगापुर, भूटान, संयुक्त
अरब अमीरात (UAE), बहरीन और सऊदी अरब में लेन-देन के लिये भी किया जा सकता है। अतः कथन 1 सही नहीं है जबकि कथन 2 सही है।
|
A. शतरंज
B. क्रिकेट
C. फुटबाल
D. हॉकी
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ भारत
के सबसे वृद्ध प्रथम श्रेणी के पूर्व
क्रिकेटर वसंत रायजी (Vasant
Raiji) का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो
गया है। दाएँ हाथ के बल्लेबाज़ वसंत रायजी ने 1940 के दशक में कुल 9 प्रथम
श्रेणी मैच खेले थे, जिसमें
उन्होंने कुल 277 रन
स्कोर किये थे।
→ वसंत रायजी ने बीते 100 वर्षों में भारतीय क्रिकेट के बदलते स्वरूप को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। रायजी ने वर्ष 1939 में क्रिकेट क्लब ऑफ
इंडिया (CCI) टीम के
लिये प्रथम श्रेणी में अपना पहला मैच खेला था, जो कि नागपुर में खेला
गया
था।
→ वसंत रायजी का जन्म 26 जनवरी, 1920 को
गुजरात के बड़ौदा में हुआ था। वसंत रायजी
मुंबई
में जॉली क्रिकेट क्लब (Jolly
Cricket Club) के
संस्थापक सदस्य भी थे।
वसंत रायजी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के पश्चात् लेखन का कार्य शुरू किया और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के
शुरुआती इतिहास पर कई महत्त्वपूर्ण पुस्तकें
लिखीं। अतः विकल्प (b) सही है।
|
A. मुजिरिस
B. ताम्रलिपि
C. भरूच
D. मसूलीपट्टनम
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ 8वीं और 9वीं शताब्दी के दौरान दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार में
वृद्धि हो रही थी। परिणामतः अनेक व्यापारियों के
साथ धर्माचार्य भी इस क्षेत्र में बस
गये
जिससे यहाँ बौद्ध और हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार हुआ। जावा, सुमात्रा इत्यादि के साथ व्यापार के लिये
मुख्य भारतीय बंदरगाह ताम्रलिपि
(बंगाल) था। ह्वेनसांग ने 7वीं शताब्दी में इस बंदरगाह की यात्रा की
थी उसने नील, तांबा और रेशम के निर्यात के लिये एक
संपन्न बंदरगाह के रूप में ताम्रलिपि
का
वर्णन किया है। अतः विकल्प (b) सही है।
→ मुजिरिस, केरल के तट पर स्थित एक बंदरगाह शहर था
प्राचीन काल में इसे मसालों की नगरी
भी कहा जाता था। मुजिरिस को मुराचीपट्टनम भी कहा जाता था।
→ भरूच गुजरात में स्थित एक पश्चिमी बंदरगाह है
इसे बेरीगाजा या भरुकच्छ भी कहा जाता
है। इस बंदरगाह के माध्यम से श्रीलंका,
बर्मा, मलाया प्रायद्वीप और कई भूमध्यसागरीय देशों के साथ व्यापार होता
था।
→ मसूलीपट्टनम जिसे मछलीपट्टनम भी कहा जाता है, कृष्णा नदी के डेल्टा पर स्थित था। यह 17वीं शताब्दी में अत्यधिक गतिविधियों का
केंद्र था। चूँकि यह शीघ्र ही आंध्रप्रदेश
का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बंदरगाह बन गया इसलिए डच और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया दोनों कंपनियों द्वारा इस पर
नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया
गया।
|
1. अपतटीय व्यापारिक पवनों के साथ शुष्क और उष्ण ग्रीष्म ऋतु
2. शीतकाल में तटवर्ती वेस्टरलीज़ के साथ वर्षा की सांद्रता
3. उद्यान कृषि
उपरोक्त विशेषताएँ निम्नलिखित में से किस जलवायु क्षेत्र में पाई जाती हैं?
A. स्टेपी जलवायु
B. चीन तुल्य जलवायु
C. भूमध्यसागरीय जलवायु
D. मरुस्थलीय जलवायु
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
भूमध्यसागरीय
जलवायु:
→ उष्ण व
शुष्क ग्रीष्म ऋतु तथा मृदु एवं वर्षा-युक्त शीतकालीन मौसम इस जलवायु की विशेषता है और यह भूमध्यसागर के चारों ओर
तथा उपोष्ण कटिबंध से 30 से
40 डिग्री अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के
पश्चिमी तटों के साथ-साथ पाई जाती है।
→ ग्रीष्मकाल के दौरान पछुआ पवनों के प्रभाव से यह बेल्ट पीछे की ओर
स्थानांतरित हो जाती है और वर्षा धारक
व्यापारिक
पवनों के अपतटीय हो जाने की संभावना होती है। शीतकाल के दौरान पछुआ पवनें विषुवत रेखा की तरफ
स्थानांतरित हो जाती हैं और भूमध्यसागरीय
क्षेत्र
अपतटीय पछुआ पवनों के प्रभाव में आ जाता है।
→ प्रति-चक्रवात के कारण आस-पास की हवाएँ अपसारित हो जाती हैं तथा उनका अवरोहण
होता है जिसके कारण स्वच्छ हवा की दशाएँ
उत्पन्न होती हैं।
→ भूमध्यसागरीय भूमि को विश्व की उद्यान भूमि के रूप में भी जाना जाता है। अतः विकल्प (c) सही है।
|
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को संदर्भित किया गया है?
A. धारचूला
B. कालापानी
C. लिपूलेख
D. सुस्ता
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ कालापानी उत्तराखंड
के पिथौरागढ़ ज़िले के पूर्वी हिस्से में स्थित एक क्षेत्र है। यह क्षेत्र उत्तर में चीन के तिब्बत स्वायत्त
क्षेत्र के साथ अपनी सीमा साझा
करता है, वहीं पूर्व और दक्षिण में इसकी सीमा
नेपाल से लगती है।
→ इस क्षेत्र का प्रशासन भारत द्वारा किया
जाता है, किंतु नेपाल ऐतिहासिक और भौगोलिक कारणों
से इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है।
→ यह क्षेत्र नेपाल और भारत के बीच सबसे
बड़ा क्षेत्रीय विवाद है, जिसमें
कम-से-कम 37,000 हेक्टेयर भूमि शामिल है। अतः विकल्प (b) सही है।
|
1. जल जीवन मिशन का उद्देश्य देश में जल के प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण करना है।
2. इस मिशन के लिये ग्रामीण विकास मंत्रालय को नोडल मंत्रालय नियुक्त किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
D
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ जल
जीवन मिशन की घोषणा अगस्त 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी द्वारा की गई थी, इस
मिशन का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2024 तक
सभी ग्रामीण घरों में पाइप जलापूर्ति
(हर घर जल) सुनिश्चित करना है।
→ जल
जीवन मिशन के तहत जल के प्राकृतिक स्रोतों का
संरक्षण शामिल नहीं है। जल जीवन मिशन
की प्राथमिकता देश भर के सभी भागों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। अतः कथन 1 सही
नहीं है।
→ इस
मिशन के तहत कृषि में पुन: उपयोग के लिये
वर्षा जल संचयन, भू-जल
पुनर्भरण और घरेलू अपशिष्ट जल के प्रबंधन हेतु
स्थानीय बुनियादी ढाँचे के निर्माण पर भी
ध्यान
दिया जाएगा।
→ उल्लेखनीय
है कि जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिये जल शक्ति मंत्रालय को नोडल मंत्रालय
के रूप में नियुक्त किया गया है। अतः
कथन 2 सही नहीं है।
|
1. इन केंद्रों का संचालन और प्रबंधन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
2. इन केंद्रों के गठन का मुख्य लक्ष्य देश भर में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ युवा
कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ‘खेलो
इंडिया कार्यक्रम’ (Khelo India
Programme) के
तहत ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ (Khelo India State Centres of
Excellence) की
स्थापना करेगा। इस पहल के तहत
संपूर्ण देश में एक मज़बूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करने के प्रयास के तहत प्रत्येक राज्य और
केंद्रशासित प्रदेश में इस प्रकार का एक
सेंटर
चिन्हित किया जाएगा।
→ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इन केंद्रों
संचालन करेंगे और इनकी क्षमता बढ़ाकर
इन्हें
विश्व स्तरीय खेल सुविधा केंद्रों में बदलने का कार्य करेंगे। इन केंद्रों के प्रबंधन का उत्तरदायित्त्व
भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों
पर ही होगा। अतः कथन 1 सही नहीं है।
→ इस प्रकार के केंद्रों में खेल प्रतिभाओं की
पहचान कर उन्हें इस तरह से प्रशिक्षित
करने का कार्य किया जा सकेगा जिससे वे सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय
खेल प्रतिस्पर्द्धाओं विशेष रूप से ओलंपिक खेलों में देश के लिये पदक जीत सकें। अतः कथन 2 सही
है।
|
A. मछली की एक नई प्रजाति
B. डायनासोर की एक नई प्रजाति
C. समुद्री ईल की एक नई प्रजाति
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ सिज़ोथोरैक्स
सिकुसिरुमेंसिस (Schizothorax
Sikusirumensis) पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में खोजी गई मछली की एक नई प्रजाति है। मछली की यह
नई प्रजाति सिज़ोथोरैक्स
(Schizothorax) वर्ग
से संबंधित है। इस नई प्रजाति का नाम अरुणाचल प्रदेश के
पूर्वी सियांग (East Siang) ज़िले
में बहने वाली नदियों [सिकु (Siku) एवं सिरुम (Sirum)] के नाम पर रखा गया है जहाँ से इसे खोजा
गया था। अतः विकल्प (a) सही है।
|
1. यह विशेष रूप से दक्षिणी यूरोपीय कार्स्ट क्षेत्र में पाया जाने वाला एक दुर्लभ जलीय जीव है।
2. इसे आधिकारिक रूप से ओल्म (Olm) कहा जाता है।
3. IUCN की रेड लिस्ट में इसे संकटग्रस्त की श्रेणी में रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
C
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ दक्षिणी
यूरोपीय कार्स्ट क्षेत्र में अंधेरी गुफाओं के जल में एक बेहद दुर्लभ जलीय जीव
पाया हैं। जिसे 'बेबी
ड्रैगन' (Baby Dragon) के नाम से जाना जाता है।
सामान्य तौर पर ओल्म एक दशक में केवल एक या दो बार अंडे देता है। अतः कथन 1 सही है।
→ बेबी
ड्रैगन को आधिकारिक रूप से ओल्म
(Olm) कहा जाता है यह उपनाम इन
प्राणियों ने मध्ययुगीन काल के दौरान अर्जित किया जब
स्थानीय लोगों का मानना था कि वे छिपकली जैसे दिखने के कारण ड्रैगन के वंशज थे। अतः कथन 2 सही है।
→ ये
गुलाबी ईल जैसे जीव पूरी तरह से अंधे होते हैं और अक्सर इनके लंबे पतले शरीर एवं
चार पैरों के कारण इन्हें 'मानव
मछली' (Human Fish) कहा जाता है। इन्हें IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) की श्रेणी में
रखा गया है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|
1. मेडागास्कर
2. मालदीव
3. मॉरीशस
4. भारत
5. सेशेल्स
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1, 3 और 5
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. केवल 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ‘हिंद महासागर
आयोग’ एक अंतर-सरकारी संगठन है जो
दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र
में बेहतर सागरीय-अभिशासन (Maritime
Governance) की
दिशा में कार्य करता है तथा यह आयोग पश्चिमी हिंद
महासागर के द्वीपीय राष्ट्रों को सामूहिक
रूप से कार्य करने हेतु मंच प्रदान करता है।
→ इस
अंतर-सरकारी निकाय जिसकी स्थापना वर्ष 1984 में की गई थी।
→ इसमें मेडागास्कर, कोमोरोस, ला
रियूनियन (फ्राँसीसी विदेशी क्षेत्र),
मॉरीशस और सेशल्स शामिल हैं। अत: विकल्प (a)
सही
है।
→ मार्च
2020 में भारत, ‘हिंद महासागर आयोग’ (Indian Ocean Commision) की
सेशल्स में होने वाली मंत्रिपरिषदीय बैठक में ‘पर्यवेक्षक’ के रूप में शामिल हुआ था।
|
1. इसका कार्य आवश्यकता पड़ने पर छोटे देशों को अपनी सुरक्षा के लिये सेना प्रदान करना है।
2. इसके निर्णय बाध्यकारी होते हैं।
3. इसके सभी अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
A
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ संयुक्त राष्ट्र
सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त
राष्ट्र (United Nations-UN) के 6 प्रमुख अंगों में से एक है। संयुक्त
राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्राथमिक दायित्त्व
अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने हेतु अनवरत प्रयास करना है। अतः कथन 1 सही
नहीं है।
→ उल्लेखनीय है
कि संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNCS) के निर्णयों को मानने के
लिये बाध्य होते हैं, जबकि
संयुक्त राष्ट्र (UN) की
अन्य संस्थाएँ सदस्य राज्यों के लिये केवल सिफारिशें करते हैं और सदस्य राष्ट्र उन्हें मानने के लिये काफी
हद तक बाध्य नहीं होते हैं, ऐसे में केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
(UNSC) के पास ही ऐसे निर्णय
लेने की शक्ति है जो सदस्य राष्ट्रों पर
अनिवार्य रूप से लागू होंगे। अतः
कथन 2 सही है।
→ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) कुल 15 सदस्यों से मिल कर बनी होती है, जिसमें से 5 स्थायी सदस्य (चीन,
फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका)
और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं, अस्थायी सदस्यों का चुनाव 2 वर्षीय कार्यकाल के लिये किया जाता है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|
1. इसका मुख्यालय हेग में है तथा यह संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का हिस्सा है।
2. यह एक स्थायी न्यायिक निकाय है।
3. यह सदस्य राष्ट्रों में हुए अपराधों के साथ-साथ देशों के बीच चल रहे विवाद पर भी सुनवाई करता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः
|
B
|
|
स्पष्टीकरण:-
|
→ ICC, हेग (नीदरलैंड्स) में
स्थित एक स्थायी न्यायिक निकाय है,
जिसका
सृजन वर्ष 1998 के अंतर्राष्ट्रीय
आपराधिक न्यायालय पर रोम संविधि (इसकी स्थापना और संचालन
संबंधी दस्तावेज) द्वारा किया गया था और 1 जुलाई, 2002 इस
संविधि के लागू होने के साथ इसने कार्य करना
प्रारंभ किया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय
न्यायालय (International Court of Justice-ICJ) संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का हिस्सा है जबकि ICC संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का हिस्सा नहीं है बल्कि UN-ICC संबंध एक अलग समझौते द्वारा शासित है। अतः कथन 1 सही
नहीं है जबकि कथन 2 सही
है।
→ ICJ मुख्य रूप से राष्ट्रों के बीच विवादों
पर सुनवाई करता है। जबकि ICC व्यक्तियों
पर मुकदमा चलाती है क्योंकि इसका अधिकार क्षेत्र किसी सदस्य राज्य में हुए अपराध या ऐसे राज्य के
किसी नागरिक द्वारा किये गए अपराधों तक
विस्तारित है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
|














