UPSC CSE IAS Quiz Part-87

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-87

431. मथुरा कला शैली निम्नलिखित में से किस/किन धर्म/धर्मों से प्रेरित थी?
1. बौद्ध धर्म
2. जैन धर्म
3. हिंदू धर्म
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

432. अशोक के स्तंभों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इन स्तंभों का मूल पक्की हुई ईंटों से बना है।
2. इन स्तंभों के दंड (Shaft) एकाश्मक है।
3. इन स्तंभों को स्वतंत्र रूप से स्थापित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

433. वित्तीय समावेशन हेतु राष्ट्रीय कार्यनीति (NSFI) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह आर्थिक कल्याण, समृद्धि एवं सतत् विकास को बढ़ावा देने हेतु वित्तीय समावेशन में तीव्रता प्रदान करने के लिये भारत सरकार का एक दृष्टिकोण पत्र है।
2. यह वर्ष 2019-2024 की अवधि के लिये वित्तीय समावेशन के दृष्टिकोण एवं प्रमुख उद्देश्यों को निर्धारित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

434. निम्नलिखित में से कौन-से भारत में वर्ष 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के पश्चात् घटित हुए?
1. GDP में कृषि का अंश वृहत् रूप से बढ़ गया।
2. विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का योगदान बढ़ गया।
3. FDI का अंतर्वाह बढ़ गया।
4. भारत का विदेशी विनिमय भंडार वृहत् रूप से बढ़ गया।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 4
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

435. जनसांख्यिकीय लाभांश के पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिये भारत को क्या करना चाहिये?
A. कौशल विकास को बढ़ावा देना
B. अधिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का परिचय देना
C. शिशु मृत्यु दर को कम करना
D. उच्च शिक्षा का निजीकरण करना 
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".