UPSC CSE IAS Quiz Part-76

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-76


376. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस (INC) के लखनऊ अधिवेशन (1916) के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A. अधिवेशन की अध्यक्षता अंबिका चरण मजूमदार ने की थी।
B. उग्रपंथियों को कॉन्ग्रेस में पुन: शामिल किया गया।
C. INC और मुस्लिम लीग दोनों ने सरकार के समक्ष संयुक्त संवैधानिक मांगें प्रस्तुत कीं।
D. INC ने पृथक निर्वाचक मंडल के मुद्दे पर मुस्लिम लीग के मत को स्वीकार नहीं किया।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

377. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
1. राधाकांत देब - ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
2. गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी - मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
3. सुरेंद्रनाथ बनर्जी - इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A. केवल
B. केवल 1 और
C. केवल 2 और
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

378. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1. कारखाना अधिनियम, 1881 को औद्योगिक मज़दूरों की मज़दूरी तय करने और मज़दूरों को ट्रेड यूनियन बनाने की अनुमति देने के उद्देश्य से पारित किया गया था।
2. एन.एम. लोखंडे ब्रिटिश भारत में श्रमिक आंदोलन के आयोजन में अग्रणी थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

379.लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा लागू नहीं  होता है?
A. दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना।
B. भारत को नेपोलियन के खतरे से सुरक्षित रखना।
C. कंपनी के लिये एक नियत आय का प्रबंध करना।
D. भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना।
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

380. निम्नलिखित में से कौन लाहौर कॉन्ग्रेस अधिवेशन के बाद महात्मा गांधी की ग्यारह मांगों में शामिल नहीं  था/थे?
1. आपराधिक गुप्तचर विभाग में सुधार
2. भारतीयों के लिये तटीय यातायात का आरक्षण
3. भारत को डोमिनियन स्टेट का दर्जा
4. नमक कर एवं नमक पर सरकारी एकाधिकार को समाप्त करना
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और
B. केवल 2 और
C. केवल
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".