UPSC CSE IAS Quiz Part-74

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-74


366. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के सूरत विभाजन से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?
1. नरमपंथी, सरकार के साथ सहयोग और विधान परिषद में सुधारों पर चर्चा करने के लिये एकमत थे।
2. स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन के विस्तार को लेकर नरमपंथियों और उग्रपंथियों के बीच मतभेद।
3. उग्रपंथी चाहते थे कि सूरत सत्र में उन प्रस्तावों को पारित किया जाए जिनका कलकत्ता अधिवेशन में नरमपंथियों द्वारा विरोध किया गया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

367. निम्नलिखित में से किस आंदोलन में गांधीजी ने भारत में विरोध के तरीके के रूप में पहली बार भूख हड़ताल की?
A. चंपारण सत्याग्रह
B. खेड़ा सत्याग्रह
C. अहमदाबाद मिल हड़ताल
D. रौलेट सत्याग्रह
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

368. 'भारतीय परिषद अधिनियम 1892' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारतीय विधानपरिषद में गैर-सरकारी सदस्यों का बहुमत सुनिश्चित हो गया।
2. इस अधिनियम के माध्यम से प्रतिनिधित्व के सिद्धांत की शुरुआत की गई।
3. इसमें परिषद में बजट पर चर्चा और मतदान का प्रावधान था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. 2 और 3
D. 1, 2 और 3 
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

369. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक वैधानिक निकाय है।
2. इसका LADIS पोर्टल कार्गो मालिकों और लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों को जहाज़ों की उपलब्धता के संबंध में रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

370. 'गरमपंथी विचारधारा' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसमें स्वराज को राष्ट्रीय आंदोलन का लक्ष्य स्वीकार किया गया था।
2. बाल गंगाधर तिलक इस विचारधारा के एक प्रमुख नेता थे।
3. वे राजनीतिक संघर्ष में जनता की सीमित भागीदारी में विश्वास करते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".