UPSC CSE IAS Quiz Part-64

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-64


316. निम्नलिखित पर विचार कीजिये:
1. बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप:
2. भारतीय उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरुआत हुई।
3. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरुआत हुई।
4. इस क्षेत्र में तैमुरी राजवंश स्थापित हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

317. विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

318. ई-वे बिल प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह माल के केवल अंतर्राज्यीय परिचालन पर लागू होती है।
2. 5,00,000 रुपये के न्यूनतम मौद्रिक मूल्य वाले माल के लिये ई-वे बिल अनिवार्य है।
3. ट्रांसपोर्टर और व्यक्ति दोनों GST पोर्टल से ई-वे बिल जेनरेट कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः C
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

319. अहमद शाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण करने और पानीपत की तीसरी लड़ाई लड़ने का तात्कालिक कारण क्या था?
A. वह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वायसराय तैमूर शाह के निष्कासन का बदला लेना चाहता था।
B. उसे जालंधर के कुंठाग्रस्त राज्यपाल आदिन बेग खान ने पंजाब पर आक्रमण करने के लिये आमंत्रित किया।
C. वह मुगल प्रशासन को चहार महल (गुजरात, औरंगाबाद, सियालकोट और पसरूर) के राजस्व का भुगतान न करने के लिये दंडित करना चाहता था।
D. वह दिल्ली की सीमाओं तक के पंजाब के सभी उपजाऊ मैदानों को हड़पकर उनका विलय अपने राज्य में करना चाहता था।
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

320. निम्नलिखित में से कौन-सा/से मुगल साम्राज्य के पतन का/के कारण है/हैं?
1. कमज़ोर शासक
2. उत्तराधिकार की लड़ाई
3. धार्मिक नीतियाँ
4. विदेशी आक्रमण
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".