UPSC CSE IAS Quiz Part-62

UPSC CSE IAS Quiz । 
UPSC Quiz in Hindi Part-62


306. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सुहरावर्दी सिलसिले के संत कठोर तपस्या का पालन करते थे।
2. निजामुद्दीन औलिया का संबंध बा-शारा सूफी मत से था एवं वे यौगिक अभ्यास पर बहुत ज़ोर देते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

307. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अलवार तमिल भाषी क्षेत्र के शैव संत कवि थे।
2. अंडाल तमिल क्षेत्र के अलवार संतों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

308. संत ज्ञानेश्वर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. वे वीरशैव परंपरा के अनुयायी थे।
2. उन्होंने भगवद्गीता पर एक टीका लिखी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

309. अकबर की भू-राजस्व प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. दहसाला प्रणाली में कर की राशि का निर्धारण स्थानीय उत्पादकता और कीमतों के आधार पर किया जाता था।
2. बटाई प्रणाली के तहत किसानों को केवल नकदी में करों का भुगतान करना पड़ता था।
3. नसक प्रणाली के तहत कर का किसी निश्चित दर के आधार पर कड़ाई से निर्धारण किया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

310. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अमीर खुसरो हिंदुस्तानी संगीत की ख्याल और तराना शैली के प्रवर्तक थे।
2. सितार का आविष्कार मलिक मुहम्मद जायसी ने किया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".