। UPSC Quiz in Hindi । Part-57

1. इसे IUCN रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
2. यह अल्दाब्रा द्वीप में अधिवासित प्रजाति है, जो उड़ नहीं सकती है।
3. यह पुनरावर्ती विकास की प्रक्रिया से गुजर चुकी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
282. हाल ही में चर्चा में रहे 'सह-स्थान' और 'फ्रंट रनिंग' शब्द निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. दो बड़े कॉर्पोरेट समूहों के बीच एक स्पेस शेयरिंग मॉडल से।
B. शेयर बाज़ार में कुछ व्यापारियों को अनुचित लाभ देने से।
C. ग्रामीण नेटवर्क कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने हेतु एक सरकारी पहल से।
D. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेल कर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक समझौते से।
उत्तरः B
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
283. भारत की संस्कृति एवं परंपरा के संदर्भ में कलारीपयट्टू क्या है?
A. यह शैव मत का एक प्राचीन भक्ति पंथ है, जो अभी भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में प्रचलित है।
B. यह कांस्य और पीतल के काम की एक प्राचीन शैली है जो अभी भी कोरोमंडल क्षेत्र के दक्षिणी भाग में पाई जाती है।
C. यह नृत्य-नाटिक का एक प्राचीन रूप है तथा मालाबार के उत्तरी हिस्सों में एक जीवंत परंपरा है।
D. एक प्राचीन मार्शल आर्ट है दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में एक जीवंत परंपरा है।
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
284. भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
|
शब्द |
विवरण |
|
1. एरिपत्ति |
भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिये निर्धारित कर दिया जाता था। |
|
2. तनियूर |
एक ब्राह्मण या ब्राह्मणों के एक समूह को दान में दिये गए ग्राम |
|
3. घटिका |
प्राय: मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय |
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".
285. किसके राज्य में ‘कल्याण मंडप’ की रचना मंदिर-निर्माण का एक विशिष्ट अभिलक्षण था?
A. चालुक्य
B. चंदेल
C. राष्ट्रकूट
D. विजयनगर
उत्तरः D
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".















