UPSC CSE IAS Quiz Part-26

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-26

126.  'उच्च न्यायालय' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. उच्च न्यायालय की शक्तियों में राज्य विधानमंडल द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है।
2. उच्च न्यायालयों को केंद्रीय कानूनों की संवैधानिकता की जाँच करने का अधिकार नहीं है।
3. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और पेंशन को भारत की संचित निधि पर भारित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

127.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. ज़िला न्यायाधीशों के पास न्यायिक के साथ-साथ प्रशासनिक शक्तियाँ भी होती हैं।
2. सत्र न्यायाधीश के पास मृत्युदंड देने की शक्ति नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः A 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

128.  'चागोस द्वीपसमूह' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह दक्षिण चीन सागर में अवस्थित एक द्वीपसमूह है।
2. ब्रिटेन और चीन चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता के विवाद में शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

129.  हाल ही में समाचारों में देखा गया कालापानी क्षेत्रीय विवादकिन देशों से संबंधित है?
A. भारत और बांग्लादेश
B. भारत और पाकिस्तान
C. भारत और चीन
D. भारत और नेपाल
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

130.  भारत के उस राज्य की पहचान करें जहाँ फेनी नदी भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा बनाती है?
A. असम
B. मणिपुर
C. त्रिपुरा
D. मिज़ोरम
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".