UPSC CSE IAS Quiz Part-24

UPSC CSE IAS Quiz । 

UPSC Quiz in Hindi Part-24

116.   संपीडित बायोगैस (CBG) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. CBG में 90% से अधिक मीथेन गैस होती है।
2. ऊष्मीय मान एवं अन्य गुणधर्मों के संदर्भ में CBG, संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG) के समान हैं इसलिये इसका उपयोग एक हरित नवीकरणीय स्वचालित ईंधन के रूप में किया जा सकता है।
3. गोबर-धन योजना के अंतर्गत पशुओं के गोबर और खेतों के ठोस अपशिष्ट पदार्थों को कम्पोस्ट, बायोगैस, बायो-CNG में परिवर्तित किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

117.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. भारत की पोषण चुनौतियों पर राष्‍ट्रीय परिषद की अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा की जाती है।
2. पोषण अभियान का नोडल मंत्रालय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय है।
3. पोषण अभियान का कार्यान्वयन विश्व बैंक की सहायता से किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 3
D. केवल 2 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

118.   सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह क्षेत्र समावेशी विकास को प्रोत्साहित करता है।
2. इसमें भारत के वैश्विक निर्यात को बढ़ावा देने की क्षमता है।
3. अपनी पूंजी गहन प्रकृति के कारण इसे कड़ी वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
उत्तरः B 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

119.   हाल ही में समाचारों में देखा गया 'पोवेही' शब्द किससे संबंधित है?
A. एक सक्रिय ज्वालामुखी से।
B. एक आदिम मानव प्रजाति से।
C. कृष्ण विवर (ब्लैक होल) से।
D. उष्णकटिबंधीय चक्रवात से।
उत्तरः C 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".

120.   निम्नलिखित में से कौन से पतंजलि द्वारा परिभाषित अष्टांग योग के अंग हैं?
1. यम
2. नियम
3. धारणा
4. समाधि
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
उत्तरः D 
Note:- Click on Last Image for "स्पष्टीकरण".