IAS (Daily Quiz) November 2020-Part-6

UPSC (IAS) November 2020 Quiz-6

November 2020
https://upscquiztest.blogspot.com

1.   रुपे कार्ड (RuPay Card) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      रुपे (RuPay) नेटवर्क का विकास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा किया गया है।
2.      इसका उपयोग केवल भारत में ही किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  रुपे (RuPay) भारत में अपनी तरह का पहला घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान नेटवर्क है। रुपे (RuPay) नेटवर्क का विकास भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा किया गया है। अतः कथन (1) सही नहीं है। 

®  इस नेटवर्क का उपयोग सिंगापुर, भूटान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और सऊदी अरब जैसे देशों में लेन-देन के लिये किया जा सकता है। जनवरी 2020 तक 600 मिलियन से अधिक रुपे कार्ड धारक थे। अतः कथन (2) सही नहीं है।


2.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      भारत नवजात कार्य योजनाकी शुरुआत वर्ष 2019 में भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी।

2.      इसका लक्ष्य सिंगल डिजिट नेशनल मोर्टेलिटी रेटतथा सिंगल डिजिट स्टील बर्थ रेटप्राप्त करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2020’ (National Newborn Week 2020) के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसे 15-21 नवंबर, 2020 तक मनाया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में नवजात शिशु स्वास्थ्य के महत्त्व को सुदृढ़ किया जा सके। इसकी थीमप्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र और प्रत्येक जगह, प्रत्येक नवजात शिशु के लिये गुणवत्ता, समानता, गरिमा’’ (Quality, Equity, Dignity for every newborn at every health facility and everywhere) है।  

®  वर्ष 2014 में भारत पहला देश था जिसने भारत नवजात कार्य योजना (India Newborn Action Plan- INAP) की शुरुआत की थी जो नवजातों की मृत्यु और जन्म के समय मृत पाए जाने की समस्या को खत्म करने को लेकर ग्लोबल एवरी न्यूबोर्न एक्शन प्लान’ (Global Every Newborn Action Plan) के अनुरूप है। अतः कथन (1) सही नहीं है। 

®  इसका लक्ष्य सिंगल डिजिट नेशनल मोर्टेलिटी रेट’ (Single Digit Neonatal Mortality Rate) तथा सिंगल डिजिट स्टील बर्थ रेट’ (Single Digit Still-birth Rate) प्राप्त करना है। अतः कथन (2) सही है। 


3.   अंग्रेज़ी लेखक डगलस स्‍टुअर्ट (Douglas Stuart) ने निम्नलिखित में से किस उपन्यास के लिये वर्ष 2020 का बुकर पुरस्कार जीता है?
A.    द गॉड एंड स्मॉल थिंग्स

B.     ए पैसेज टू इंडिया

C.    द टेस्टामेंट्स

D.    शुग्‍गी बैन

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  स्‍कॉटलैंड के लेखक डगलस स्‍टुअर्ट (Douglas Stuart) ने अपने पहले उपन्यास शुग्‍गी बैन’ (Shuggie Bain) के लिये वर्ष 2020 का बुकर पुरस्कार (Booker Prize) जीता है। 

®  डगलस स्टुअर्ट का यह उपन्यास एक ऐसे लड़के के जीवन पर आधारित है, जो कि 1980 के दशक में ग्‍लासगो (Glasgow) में पला-बढ़ा और जिसकी माँ नशे की समस्या से जूझ रही है। 

®  बुकर पुरस्कार अंग्रेज़ी साहित्य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो कि सर्वोत्तम अंग्रेज़ी उपन्यास को दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1969 में अंग्रेज़ी में प्रकाशित उपन्यासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। 

®  वर्ष 2019 के लिये कनाडा की मार्गरेट एटवुड (Margaret Atwood) और ब्रिटेन की बर्नाडिन एवरिस्टो (Bernardine Evaristo) को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार के लिये चुना गया था। 

®  अतः विकल्प (d) सही है।


4.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स-20 का आयोजन अंडमान सागर में किया जा रहा है।

2.      10 डिग्री चैनल अंडमान द्वीप और निकोबार द्वीप समूह को एक-दूसरे से अलग करता है।

3.      म्याँमार से बहते हुए इरावदी नदी, अंडमान सागर में जाकर मिलती है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 2

C.    केवल 1 और 2

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  भारतीय नौसेना, अंडमान सागर (Andaman Sea) में 23 से 25 नवंबर, 2020 तक 27वें भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स-20 (SIMBEX-20) की मेज़बानी करेगी। अतः कथन (1) सही है। 

®  भारतीय नौसेना और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी’ (Republic of Singapore Navy- RSN) के बीच वर्ष 1994 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अभ्यास सिम्बेक्सशृंखला का उद्देश्य आपसी अंतर-संचालन को बढ़ाना और एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखना है। 

®  अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह द्वारा अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी से अलग होता है। बंगाल की खाड़ी में 10 डिग्री चैनल अंडमान द्वीप और निकोबार द्वीप समूह को एक-दूसरे से अलग करता है। अतः कथन (2) सही है। 

®  म्याँमार से बहते हुए इरावदी नदी, अंडमान सागर में जाकर मिलती है। अतः कथन (3) सही है।   


5.   निम्नलिखित में से कर्नाटक का कौन-सा मंदिर होयसल वास्तुकला से संबंधित है?
1.      हलेबिड का होयसलेश्वर मंदिर 

2.      सोमनाथपुरा का चेन्नेकेशवा मंदिर

3.      हसन ज़िले के बेलूर में केशव मंदिर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A.    केवल 1 और 2

B.     केवल 1 और 3

C.    केवल 3

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  होयसल वास्तुकला 11वीं एवं 14वीं शताब्दी के बीच होयसल साम्राज्य के अंतर्गत विकसित एक वास्तुकला शैली है जो ज़्यादातर दक्षिणी कर्नाटक क्षेत्र में केंद्रित है।

®  होयसल मंदिर, हाइब्रिड या बेसर शैली के अंतर्गत आते हैं क्योंकि उनकी अनूठी शैली न तो पूरी तरह से द्रविड़ है और न ही नागर।

®  होयसल मंदिरों में खंभे वाले हॉल के साथ एक साधारण आंतरिक कक्ष की बजाय एक केंद्रीय स्तंभ वाले हॉल के चारों ओर समूह में कई मंदिर शामिल होते हैं और यह संपूर्ण संरचना एक जटिल डिज़ाइन वाले तारे के आकार में होती है।

®  चूँकि ये मंदिर शैलखटी (Steatite) चट्टानों से निर्मित हैं जो अपेक्षाकृत एक नरम पत्थर होता है जिससे कलाकार मूर्तियों को जटिल रूप देने में सक्षम होते थे। इसे विशेष रूप से देवताओं के आभूषणों में देखा जा सकता है जो मंदिर की दीवारों को सुशोभित करते हैं।

कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं: 

®  होयसलेश्वर मंदिर (Hoysaleshvara Temple) जो कर्नाटक के हलेबिड में है, इसे 1150 ईस्वी में होयसल राजा द्वारा काले शिष्ट पत्थर (Dark Schist Stone) से बनवाया गया था।

®  कर्नाटक के सोमनाथपुरा में चेन्नेकेशवा मंदिर (Chennakeshava Temple) जिसे नरसिम्हा III की देखरेख में 1268 ईस्वी के आसपास बनाया गया था।   

®  विष्णुवर्धन द्वारा निर्मित कर्नाटक के हसन ज़िले के बेलूर में केशव मंदिर (Kesava Temple)

®  अतः विकल्प (d) सही है।


6.   हाल ही में संपन्न हुआ आपराधिक वित्त और क्रिप्टोकरेंसी पर वैश्विक सम्मेलन' निम्नलिखित में से किन संस्थानों/ संगठनों द्वारा स्थापित वर्किंग ग्रुप की एक पहल है?
1.      यूरोपोल

2.      इंटरपोल

3.      विश्व बैंक

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 3

C.    केवल 1 और 2

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  आपराधिक वित्त और क्रिप्टोकरेंसी पर वैश्विक सम्मेलन' आभासी रूप से  18-19 नवंबर को   आयोजित किया गया जिसमें 132 देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

®  यह सम्मेलन क्रिप्टोकरेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग पर यूरोपोल (EUROPOL), इंटरपोल (INTERPOL) और बेसल इंस्टीट्यूट ऑन गवर्नेंस’ (Basel Institute on Governance) द्वारा स्थापित वर्किंग ग्रुप की एक पहल है।

®  इस चौथे वैश्विक सम्मेलन का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग की बढ़ती प्रवृत्ति पर वैश्विक समुदाय की जागरूकता को बढ़ाना है।

®  वर्ष 2016 में वैश्विक सम्मेलन की शुरुआत करने का उद्देश्य वर्तमान समय मेंआभासी परिसंपत्तियों ‘(Virtual Assets) की बढ़ती लोकप्रियता और उनसे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों के संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करने हेतु एक साझा मंच प्रदान करना था।

®  अतः विकल्प (c) सही है।


7.  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोगके संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह एक संवैधानिक निकाय है, जिसका मुख्य कार्य भारत के अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा करना है।

2.      बौद्ध धर्म को हिंदू धर्म का हिस्सा मानते हुए उसे इस निकाय में प्रतिनिधित्त्व नहीं दिया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोगएक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के तहत की गई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है।

®  यह निकाय भारत के अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु अपील के लिये एक मंच के रूप में कार्य करता है। 

®  संरचना: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के मुताबिक, आयोग में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष समेत कुल सात सदस्य का होना अनिवार्य है, जिसमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन समुदायों के सदस्य शामिल हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।


8.  मसाला बॉण्डके संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1.      उसका अभिप्राय उन बॉण्ड से है जो विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत के मुद्रा बाज़ार में जारी किये जाते हैं।

2.      इस प्रकार का बॉण्ड केवल भारतीय मुद्रा में जारी किया जाता है।

3.      इस तरह का पहला बॉण्ड अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) द्वारा जारी किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 2

C.    केवल 2 और 3

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  मसाला बॉण्ड, विदेशी निवेशकों से धन एकत्रित करने के लिये देश के बाहर किसी भारतीय संस्था द्वारा जारी किये जाने वाले बॉण्ड होते हैं।

®  इस प्रकार के बॉण्ड की सबसे मुख्य बात यह है कि इन्हें विदेशी मुद्रा में नहीं बल्कि भारतीय मुद्रा में जारी किया जाता है। 

®  पहला मसाला बॉण्ड, वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) द्वारा भारत की एक आधारभूत ढाँचे से संबंधित परियोजना के लिये जारी किया गया था। इस बॉण्ड का नामकरण भी अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम द्वारा ही किया गया था।

®  अतः विकल्प (c) सही है।


9.   गिल्लन बर्रे सिंड्रोम (GBS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह दुर्लभ ऑटोइम्यून विकार केवल कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों में पाया जाता है। 

2.      इस सिंड्रोम से परिधीय तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है जिससे शरीर के अंगों की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  गिल्लन बर्रे सिंड्रोम (GBS): यह एक बहुत ही दुर्लभ ऑटोइम्यून विकार (Autoimmune Disorder) है। यह बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण के कारण होता है।

®  वर्तमान में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के साथ-साथ अतीत में मिडिल-ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (Middle East Respiratory Syndrome) के मरीज़ों में GBS के लक्षण दिखाई दिये थे जैसा कि ज़ीका, एचआईवी, हर्पीस वायरस (Herpes Virus) और कैंपिलोबैक्टर जेजुनी (Campylobacter Jejuni) से संक्रमित लोगों में देखा गया  था।  अत: कथन 1 सही नहीं है।   

®  इस विकार से ग्रसित रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली कोरोनोवायरस को मारने के प्रयास में गलती से परिधीय तंत्रिका तंत्र (Peripheral Nervous System) पर हमला करना शुरू कर देती है, जिससे शरीर के  अंगों की कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। परिधीय तंत्रिका तंत्र, तंत्रिकाओं का एक नेटवर्क है जो मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी द्वारा शरीर के विभिन्न हिस्सों से संबद्ध होता है। अत: कथन 2 सही है।


10.  केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क प्रोजेक्टके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह केरल राज्य बिजली बोर्ड (KSEB) और केरल राज्य आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक संयुक्त पहल है।  

2.      इस परियोजना का लक्ष्य गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन जीने वाले 20 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त उच्च गति के इंटरनेट की सुविधा प्रदान करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क प्रोजेक्ट (Kerala Fibre Optic Network Project-KFON) केरल राज्य बिजली बोर्ड (Kerala State Electricity Board) और केरल राज्य आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Kerala State IT Infrastructure Ltd) की एक संयुक्त पहल है। 1548 करोड़ रुपए की KFON परियोजना में 50% हिस्सेदारी KSEB के पास बाकी हिस्सेदारी केरल राज्य आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पास है। इंटरनेट सेवा प्रदाता और केबल टेलीविज़न ऑपरेटर भी अपनी सेवाएँ प्रदान करने के लिये इस परियोजना में शामिल हो सकते हैं। अत: कथन 1 सही है।   

®  इस परियोजना का उद्देश्य, केरल सरकार द्वारा इंटरनेट एक्सेस को नागरिक अधिकारबनाने संबंधी अवधारणा को पूरा करना है।

®  इस परियोजना का लक्ष्य गरीबी रेखा से नीचे (Below Poverty Line- BPL) जीवन जीने वाले 20 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त उच्च गति के इंटरनेट की सुविधा प्रदान करना है। अत: कथन 2 सही है।  


11.  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनाके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसकी शुरुआत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की गई है।

2.      इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित रूप से कार्य कर रहे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (PM-FME) योजनाकेंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तित योजना है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की गई है। अतः कथन 1 सही है।

®  इस योजना का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में असंगठित रूप से कार्य कर रहे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्द्धा हेतु अनुकूल वातावरण का निर्माण करना है। 

®  इसके साथ की इस क्षेत्र से जुड़े कृषक उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी उत्पादकों को भी सहायता प्रदान करना है। अतः कथन 2 सही है।


12.  हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा स्टैच्यू ऑफ पीसका अनावरण निम्नलिखित में से किस राज्य में किया गया है?
A.    गुजरात

B.     मध्यप्रदेश

C.    हरियाणा

D.    राजस्थान

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन आचार्य श्री विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के पाली ज़िले में स्टैच्यू ऑफ पीसका अनावरण किया। 

®  151 इंच ऊँची यह प्रतिमा अष्टधातु से बनाई गई है, इन 8 धातुओं में तांबा प्रमुख घटक है।स्टैच्यू ऑफ पीसका अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्टेचू ऑफ पीस’, विश्व में शांति, अहिंसा और सेवा का एक प्रेरणास्रोत बनेगा। 

®  जैन आचार्य श्री विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज (वर्ष 1870-1954) ने अपने संपूर्ण जीवन में जैन संत के रूप में निष्ठापूर्वक और समर्पित रूप से भगवान महावीर के संदेश को फैलाने का महत्त्वपूर्ण कार्य किया।

®  श्री विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज ने जनता के कल्याण, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिये भी अथक परिश्रम किया। उन्होंने प्रेरणादायक साहित्य (कविता, निबंध और भक्ति भजन) की भी रचना की और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन तथा स्वदेशी को अपनाने का समर्थन किया।
अतः विकल्प (d) सही है।


13.  व्यपगत का सिद्धांत’ (Doctrine of Lapse) संबंधित है:
A.    जनसंख्या नियंत्रण से

B.     समुद्र तट मापन से

C.    द्वितीय विश्व युद्ध में अभिकल्पित सुरक्षा सिद्धांत से

D.    ईस्ट इंडिया कंपनी की राज्य अधिग्रहण नीति से

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  व्यपगत सिद्धांत’ (Doctrine of Lapse) के मुताबिक, यदि ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण में आने वाली किसी रियासत के शासक के पास कानूनी तौर पर पुरुष उत्तराधिकारी नहीं है तो कंपनी द्वारा इस रियासत का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।

®  झाँसी के महाराजा गंगाधर राव की मृत्यु के बाद अंग्रेज़ों ने व्यपगत सिद्धांत’ (Doctrine of Lapse) का हवाला देते हुए महाराजा के दत्तक पुत्र दामोदर राव को झाँसी के सिंहासन के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

®  अतः विकल्प (d) सही है।


14.  छठ त्योहार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस लोक त्योहार में सूर्य के साथ-साथ पृथ्वी (भूमि) की भी पूजा की जाती है। 

2.      इस त्योहार में मूर्तिपूजा शामिल नहीं है। 

3.      हाल ही में भारत सरकार के डाक विभाग ने छठ पूजा पर माई स्टाम्पजारी किया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 3

C.    केवल 1 और 2

D.    केवल 2 और 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  छठ एक प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार है जो ऐतिहासिक रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में भारतीय राज्यों बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तथा नेपाल के मधेश क्षेत्र में मनाया जाता है। 

®  छठ पूजा सूर्य देवता और षष्ठी देवी (छठी मैया) को समर्पित है। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें न केवल उगते सूर्य की पूजा की जाती है बल्कि सूर्यास्त यानी उषा एवं प्रत्यूषा की भी पूजा की जाती है। अत: कथन 1 सही नहीं है।

®  इस त्योहार में मूर्तिपूजा शामिल नहीं है। छठ पूजा, जिसे सूर्य षष्ठी (Sun Shashthi) के रूप में भी जाना जाता है, कार्तिक शुक्ल षष्ठी (Kartik Shukla Shashthi) को मनाई जाती है। यह पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। अत: कथन 2 सही है।

®  19 नवंबर, 2020 को केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने छठ पूजा पर माई स्टाम्प’ (My Stamp on Chhath Puja) जारी किया। अत: कथन 3 सही है।


15.  निम्नलिखित में से कौन से क्षेत्र पैलेआर्कटिक (Palearctic) क्षेत्रके अंतर्गत आते हैं?
1.      उत्तरी अमेरिका

2.      यूरो-साइबेरियाई क्षेत्र

3.      भूमध्यसागरीय बेसिन

4.      सहारा और अरेबियन डेज़र्ट 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A.    केवल 2, 3 और 4

B.     केवल 1, 3 और 4

C.    केवल 3 और 4

D.    1, 2, 3 और 4

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  पैलेआर्कटिक इकोज़ोन पृथ्वी की सतह को विभाजित करने वाले आठ भागों

[1. पैलेआर्कटिक (Palearctic) 2. निआर्कटिक (Nearctic) 

3. एफ्रोट्रॉपिक (Afrotropic) 4. नेओट्रॉपिक (Neotropic) 

5. ऑस्ट्रालेशिया (Australasia) 6. इंडोमलाया (Indomalaya) 

7. ओशिनिया (Oceania) 8. अंटार्कटिक (Antarctic)] में से एक है। एक इकोज़ोन या बायोजियोग्राफिक क्षेत्र (Biogeographic Realm) पृथ्वी की सतह पर सबसे बड़े पैमाने का बायोजियोग्राफिकल विभाजन (Biogeographic Division) है।

®  पैलेआर्कटिक क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वी पर ऐसे कई इको क्षेत्र हैं: यूरो-साइबेरियाई क्षेत्र (Euro-Siberian Region), भूमध्यसागरीय बेसिन (Mediterranean Basin), सहारा (Sahara) और अरेबियन डेज़र्ट (Arabian Deserts), पश्चिमी, मध्य व पूर्वी एशिया   

®  पैलेआर्कटिक अब तक का सबसे बड़ा इकोज़ोन है। इसमें यूरोप, एशिया में हिमालय की तलहटी का उत्तरी क्षेत्र, उत्तरी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप के उत्तरी तथा मध्य भागों के स्थलीय इको क्षेत्र शामिल हैं।

®  पैलेआर्कटिक क्षेत्र के अंतर्गत कई नदियाँ एवं झीलें भी आती हैं, जिनमें कई मीठे पानी के जलीय क्षेत्रों का निर्माण करती हैं।      

®  अतः विकल्प (a) सही है।