IAS (Daily Quiz) August 2020-Part-4

UPSC (IAS) August 2020 Quiz-4
August 2020
https://upscquiztest.blogspot.com

1.   हाल ही में समाचारों में रहा माउंट सिनाबंग’ (Mount Sinabung) अवस्थित है:
A.    चिली
B.     फिलीपींस
C.    इंडोनेशिया
D.    पेरू

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  माउंट सिनाबंग (Mount Sinabung), इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अवस्थित एक ज्वालामुखी पर्वत है। हाल ही में इस ज्वालामुखी में पुनः उद्गार हुआ है। लगभग 400 वर्षों की निष्क्रियता के बाद यह ज्वालामुखी वर्ष 2010 में पुनः सक्रिय हुआ था। 

®  इंडोनेशिया में अवस्थित माउंट सिनाबंगरिंग ऑफ फायर’ (Ring of Fire) या परिप्रशांत महासागरीय मेखला (Circum-Pacific Belt) का ही एक भाग है। 

®  रिंग ऑफ फायर’ (Ring of Fire) या परिप्रशांत महासागरीय मेखला (Circum-Pacific Belt) प्रशांत महासागर के चारों ओर विस्तृत एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ विवर्तनिक प्लेटें आकर आपस में मिलती हैं। यह क्षेत्र निरंतर होने वाली भूकंपीय घटनाओं एवं ज्वालामुखी उद्गार के लिये जाना जाता है। अतः विकल्प (c) सही है।


2.   सौर-कलंक (Sunspot) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      सौर-कलंक सूर्य के कोरोना (Corona) में स्थित ऐसे होते हैं जिनका तापमान तथा चुंबकीय क्षेत्र आसपास के क्षेत्र की तुलना में कम होता है।

2.      माउंडर मिनिमम अर्थात् न्यूनतम सौर कलंक सक्रियता के समय धरातलीय सतह तथा उसके वायुमंडल का शीतलन होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  सौर-कलंकये सूर्य की बाहरी सतह अर्थात् फोटोस्फीयर (Photosphere) में स्थित ऐसे होते हैं, जिनका तापमान आसपास के क्षेत्र की तुलना में कम तथा तथा चुंबकीय क्षेत्र अधिक होता है।कोरोना (Corona) सूर्य के ब्राह्य वातावरण का निर्माण करता है। अत: कथन 1 सही नहीं है। 

®  माउंडर मिनिमम अर्थात् न्यूनतम सौर कलंक सक्रियता के समय धरातलीय सतह तथा उसके वायुमंडल का शीतलन, जबकि अधिकतम सौर कलंक सक्रियता काल के समय वायुमंडलीय उष्मन होता है।  अत: कथन 2 सही है।


3.   राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति- 2018 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस नीति के द्वारा एथेनॉल उत्पादन हेतु कच्चे माल का विस्तार खाद्यान सामग्री तक किया गया है।

2.      नीति के तहत जैव ईंधन की तीन श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं जहाँ प्रथम (1G) तथा दूसरी पीढ़ी (2G) को आधारभूत जैव ईंधनकहा गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति’- 2018 के द्वारा गन्ने का रस, चीनी युक्त सामग्री, स्टार्च युक्त सामग्री तथा क्षतिग्रस्त अनाज, जैसे- गेहूँ, टूटे चावल और सड़े हुए आलू का उपयोग करके एथेनॉल उत्पादन हेतु कच्चे माल के दायरे का विस्तार किया गया है। अत: कथन 1 सही है। 

®  इस नीति में जैव ईंधनों कोआधारभूत जैव ईंधनोंयानी पहली पीढ़ी (1G) के बायोएथेनॉल और बायोडीज़ल तथाविकसित जैव ईंधनोंयानी दूसरी पीढ़ी (2G) के एथेनॉल, निगम के ठोस कचरे (MSW) से लेकर ड्रॉप-इन ईंधन, तीसरी पीढ़ी (3G) के जैव ईंधन, बायो सीएनजी आदि को श्रेणीबद्ध किया गया है। अत: कथन 2 सही नहीं है।


4.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      भुगतान शेष किसी देश के निवासियों के विश्व के साथ हुए मौद्रिक लेन-देनों के लेखांकन को रिकॉर्ड करता है।

2.      किसी देश का भुगतान शेष (BoP) विवरण यह बताता है कि उस देश का विनिर्माण उद्योग की स्थिति को प्रदर्शित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  भुगतान शेष (Balance Of Payment-BoP) का अभिप्राय ऐसे सांख्यिकी विवरण से होता है, जो कि एक निश्चित अवधि के दौरान किसी देश के निवासियों के विश्व के साथ हुए मौद्रिक लेन-देनों के लेखांकन को रिकॉर्ड करता है। अतः कथन 1 सही है।

®  जब भुगतान शेष (BoP) में सभी तत्त्वों को सही ढंग से समावेशित किया जाता है तो एक आदर्श परिदृश्य में सभी मदों का योग शून्य होता है।

®  इसका अर्थ होता है कि धन का अंतर्वाह (Inflows) और बहिर्वाह (Outflows) एक समान है, किंतु वास्तविक और व्यावहारिक परिदृश्य में सदैव ऐसा नहीं होता है।

®  किसी देश का भुगतान शेष (BoP) विवरण यह बताता है कि उस देश में शेष विश्व के साथ व्यापार अधिशेष है अथवा व्यापार घाटा। अतः कथन 2 सही नहीं है।

®  उदाहरण के लिये जब किसी देश का निर्यात उसके आयात से अधिक होता है, तो उसके BoP में व्यापार अधिशेष होता है, वहीं जब किसी देश का आयात उसके निर्यात से अधिक होता है तो उसे (BoP) में व्यापार घाटे के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।


5.   हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इंदिरा वन मितान योजनाशुरू की गई है, इस योजना का उद्देश्य है-
A.    मुफ्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना

B.     भुगतान संतुलन में सुधार करना

C.    गैर-जीवाश्म ईंधनों को लेकर जागरुकता फैलाना

D.    वनवासियों को आत्मनिर्भर बनाना

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इंदिरा वन मितान योजना’ (Indira Van Mitan Yojan) शुरू करने की घोषणा की है। 

®  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के तहत, वन आधारित आर्थिक गतिविधियों का प्रबंधन करने के लिये आदिवासी बहुल क्षेत्रों के लगभग 10,000 गाँवों में युवाओं के समर्पित समूह का गठन किया जाएगा।

®  युवाओं के ये समूह अनुसूचित क्षेत्रों में वन उपज की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन का काम देखेंगे। 

®  इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार, प्रत्येक समूह में 10 से 15 सदस्य शामिल होंगे और इस योजना के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य अनुसूचित क्षेत्रों के 19 लाख परिवारों को इसके साथ जोड़ना है।  अतः विकल्प (d) सही है।


6.   संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (UNCLOS) के तहत समुद्री संसाधनों के लिये वर्गीकृत किये गए तीन क्षेत्रों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
1.      आंतरिक जल (IW) : बेसलाइन की भूमि के किनारे का क्षेत्र

2.      प्रादेशिक सागर (TS) : बेसलाइन से 12 समुद्री मील की दूरी तक फैला क्षेत्र

3.      अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) : बेसलाइन से 200 नॉटिकल मील की दूरी तक फैला क्षेत्र

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A.    केवल 1

B.     केवल 2 और 3

C.    केवल 1 और 3

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (United Nations Convention on the Law of the Sea- UNCLOS) एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो विश्व के सागरों और महासागरों पर देशों के अधिकार एवं ज़िम्मेदारियों का निर्धारण करता है तथा समुद्री साधनों के प्रयोग के लिये नियमों की स्थापना करता है। इसे वर्ष 1982 में अपनाया गया था किंतु यह नवंबर 1994 में प्रभाव में आया।

®  भारत ने वर्ष 1995 में UNCLOS को अपनाया, इसके तहत समुद्र के संसाधनों को तीन क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है- आंतरिक जल (IW), प्रादेशिक सागर (TS) और अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ)

®  आंतरिक जल (Internal Waters-IW): यह बेसलाइन की भूमि के किनारे पर होता है तथा इसमें खाड़ी और छोटे खंड शामिल हैं। अतः युग्म 1 सही है।

®  प्रादेशिक सागर (Territorial Sea-TS): यह बेसलाइन से 12 समुद्री मील की दूरी तक फैला हुआ होता है। इसके हवाई क्षेत्र, समुद्र, सीबेड और सबसॉइल पर तटीय देशों की संप्रभुता होती है एवं इसमें सभी जीवित और गैर-जीवित संसाधन शामिल हैं। अतः युग्म 2 सही है।

®  अनन्य आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone-EEZ): EEZ बेसलाइन से 200 नॉटिकल मील की दूरी तक फैला होता है। इसमें तटीय देशों को सभी प्राकृतिक संसाधनों की खोज, दोहन, संरक्षण और प्रबंधन का संप्रभु अधिकार प्राप्त होता है। अतः युग्म 3 सही है।


7.   हाल ही में समाचारों में रहा ‘SPT0418-47’ है:
1.      एक उल्कापिंड

2.      एक क्षुद्र ग्रह

3.      एक नई आकाशगंगा

4.      एक अंतरिक्ष यान

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  ‘SPT0418-47’ हमारी आकाशगंगा की तरह दिखने वाली 12 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक अन्य सुनहरे प्रभामंडल वाली आकाशगंगा है।

®  इस आकाशगंगा को चिली में स्थित अल्मा रेडियो टेलीस्कोप (Alma Radio Telescope) द्वारा गुरुत्त्वाकर्षण लेंसिंग (Gravitational Lensing) नामक तकनीक का उपयोग

®  करके खोजा गया था जिसमें पास स्थित एक आकाशगंगा एक शक्तिशाली आवर्धक काँच (Magnifying Glass) के रूप में कार्य करती है।

‘SPT0418-47’ आकाशगंगा में हमारी आकाशगंगा के समान विशेषताएँ हैं,

1. एक घूर्णन डिस्क

2. एक उभार जो गैलाक्टिक केंद्र (Galactic Centre) के चारों ओर उपस्थित तारों के उच्च घनत्व को दर्शाता है।

इस आकाशगंगा की खोज में शामिल यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला (European Southern Observatory- ESO) ने कहा है कि ‘SPT0418-47’ नामक आकाशगंगा इतनी दूर है कि इसके प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में अरबों वर्ष लग गए। अतः विकल्प (c) सही है।


8.   भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (ICAR) के डेटा रिकवरी सेंटर कृषि मेघके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस डेटा रिकवरी सेंटर को हैदराबाद में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (NAARM) में स्थापित किया गया है।

2.      इसकी स्थापना भारत सरकार और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (NAHEP) के तहत की गई है।

3.      यह भारत सरकार के प्रमुख अनुसंधान निकाय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (ICAR) के महत्त्वपूर्ण आँकड़ों की रक्षा करेगा।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 1

C.    केवल 1 और 2

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (ICAR) के डेटा रिकवरी सेंटर कृषि मेघ’ (Krishi Megh) को हैदराबाद में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (National Academy of Agricultural Research Management- NAARM) में स्थापित किया गया है। अतः कथन 1 सही है।

®  भारत सरकार और विश्व बैंक दोनों द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (National Agricultural Higher Education Project- NAHEP) के तहत कृषि मेघकी स्थापना की गई है। अतः कथन 2 सही है।

®  कृषि मेघ’ (Krishi Megh) का उद्देश्य सरकार के प्रमुख अनुसंधान निकायभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (Indian Council of Agricultural Research) के महत्त्वपूर्ण आँकड़ों की रक्षा करना है। अतः कथन 3 सही है।


9.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      लिथोबैटेस कैटेस्बेइनस उत्तरी अमेरिका एवं पूर्वोत्तर भारत में पाया जाने वाला एक बुलफ्रॉग है।

2.      पोडार्किस मुरालिस एक सामान्य दीवार वाली छिपकली है जो यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है।

3.      टायफ्लोचाक्टस मिटचेल्ली एक स्थानिक मैक्सिकन स्कॉर्पियन प्रजाति है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 1

C.    केवल 1 और 2

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  लिथोबैटेस कैटेस्बेइनस (Lithobates Catesbeianus) उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला एक अमेरिकन बुलफ्रॉग है। कई देशों में इसे आक्रामक प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है किंतु यह भारत में नहीं पाया जाता है। इसे IUCN की रेड लिस्ट में संकटमुक्त (Least Concern) की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

®  पोडार्किस मुरालिस (Podarcis Muralis) एक सामान्य दीवार वाली छिपकली है जो यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है किंतु भारत में नहीं। इसे IUCN की रेड लिस्ट में संकटमुक्त (Least Concern) की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। अतः कथन 2 सही है।

®  टायफ्लोचाक्टस मिटचेल्ली (Typhlochactas Mitchelli) एक मैक्सिकन स्कॉर्पियन (Mexican Scorpion) प्रजाति है जो मूल रूप से मैक्सिको में पाई जाती है। अतः कथन 3 सही है।


10.   निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल इज़राइल और जॉर्डन के बीच एक सेंडविचके रूप में स्थित है:
A.    गाजा पट्टी

B.     वेस्ट बैंक

C.    गोलन हाइट्स

D.    तेल अलीव

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  सेंडविच स्थल दो महत्त्वपूर्ण शक्तियों के बीच स्थित-स्थल होता है। वेस्ट बैंक, इज़राइल और जॉर्डन के बीच एक सेंडविचके रूप में स्थित है। इसका एक प्रमुख शहर फिलिस्तीन की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी रामल्लाह’ (Ramallah) है।

®  इज़राइल ने छह-दिवसीय अरब-इज़राइली युद्ध-1967 में इसे अपने नियंत्रण में ले लिया था और बाद के वर्षों में वहाँ बस्तियाँ स्थापित की हैं। अत: विकल्प (b) सही है।


11.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      एलीफैंट रिइंट्रोडक्शन फाउंडेशनथाईलैंड में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है।

2.      अफ्रीकी हाथी को IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी में जबकि एशियाई हाथी को संकटापन्न (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। 

3.      सुरक्षा’ (Surakshya) नामक राष्ट्रीय पोर्टल भारतीय हाथियों को होने वाले रोगों की रोकथाम से संबंधित है।    

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A.    केवल 1 और 3

B.     केवल 1

C.    केवल 1 और 2

D.    केवल 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  एलीफैंट रिइंट्रोडक्शन फाउंडेशन’ (Elephant Reintroduction Foundation) थाईलैंड में स्थित एक धर्मार्थ गैर-लाभकारी संगठन है। इसे वर्ष 1996 में थाईलैंड की रानी सिरीकित (Sirikit) की शाही पहल के रूप में स्थापित किया गया था। अतः कथन 1 सही है।

®  अफ्रीकी हाथी को IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी में जबकि एशियाई हाथी को संकटापन्न (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।  उल्लेखनीय है कि एशियाई हाथी की तीन उप-प्रजातियाँ हैं: भारतीय, सुमात्रन तथा श्रीलंकन। अतः कथन 2 सही है।

®  भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया सुरक्षा’ (Surakshya) नामक राष्ट्रीय पोर्टल मानव-हाथी संघर्ष पर आधारित है। इस पोर्टल का उद्देश्य मानव-हाथी संघर्ष से संबंधित रियल टाइम जानकारी एकत्र करना है जिसके आधार पर मानव-हाथी संघर्ष प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अतः कथन 3 सही नहीं है।


12.      निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
1.      सेरेस  : मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच स्थित एक बौना ग्रह    

2.      SN5 स्टारशिप प्रोटोटाइप  : स्पेसएक्स कंपनी का स्टेनलेस स्टील परीक्षण वाहन

3.      कैसिनी-हाईगेंस  : शनि ग्रह पर भेजा गया मानवरहित अंतरिक्ष यान  

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A.    केवल 1

B.     केवल 2 और 3

C.    केवल 1 और 3

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  सेरेस (Ceres), मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के बीच क्षुद्रग्रह की बेल्ट में स्थित एक बौना ग्रह है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस बौने ग्रह पर लवण-युक्त जल के उपसतही भंडार की उपस्थिति की पुष्टि की गई है। अतः युग्म 1 सही है।

®  SN5 स्टारशिप प्रोटोटाइप (SN5 Starship Prototype), स्पेसएक्स कंपनी के बिना चालक दल वाले मार्स शिप’ (Mars ship) का हिस्सा है, यह एक स्टेनलेस स्टील परीक्षण वाहन है जिसे SN5 कहा जाता है। हाल ही में इस प्रोटोटाइप ने 60 सेकंड से भी कम समय में 500 फीट से अधिक की ऊँचाई तक सफलतापूर्वक उड़ान भरी। अतः युग्म 2 सही है।

®  कैसिनी-हाईगेंस, नासा द्वारा शनि एवं उसके उपग्रहों के अध्ययन हेतु प्रक्षेपित एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान था। अतः युग्म 3 सही है।


13.  मेगा प्रयोगशालाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इनका संचालन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है।

2.      COVID-19 परीक्षणों में सटीकता बढ़ाने के लिये इन प्रयोगशालाओं में नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग मशीन की स्थापना की जाएगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research-CSIR) द्वारा "मेगा प्रयोगशालाएँ" (Mega labs) विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है न कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा; अतः कथन 1 सही नहीं है।

®  COVID-19 परीक्षणों में सटीकता बढ़ाने के लिये इन प्रयोगशालाओं में नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग (NGS) मशीन की स्थापना की जाएगी। NGS परीक्षणों की सटीकता RT-PCR की तुलना में 70%-80% और एंटीजन परीक्षणों की 50% की तुलना में 97.53% है। जीनोम अनुक्रमण मशीनों से वायरस की उन संभावित उपस्थिति का पता बेहतर तरीके से और उपयुक्त संशोधनों के साथ लगाया जा सकता है जो पारंपरिक रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन परीक्षण (reverse transcription polymerase chain reaction- RT-PCR) से छूट जाते हैं। अतः कथन 2 सही  है।


14.      कभी-कभी समाचारों में देखे जाने वाले UNSC संकल्प-1747, संकल्प-1929, संकल्प- 2231 संबंधित हैं:
A.    आतंकवादी समूहों पर प्रतिबंध

B.     बाल श्रम

C.    साझा संपत्ति अधिकार

D.    ईरान पर प्रतिबंध

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संकल्प-1747, संकल्प-1929, संकल्प- 2231 ईरान पर हथियारों के आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित हैं। 

®  UNSC संकल्प- 2231 'संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना' (JCPOA) को क्रियान्वित करने की दिशा में लाया गया था ताकि ईरान पर लगाए गए हथियार प्रतिबंधों में राहत प्रदान करता है। 

®  17 जुलाई, 2015 का यह संकल्प 18 अक्तूबर, 2020 तक ईरान को हथियारों के हस्तांतरण (आयात व निर्यात दोनों) पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान करता है। 

®  हाल ही में 'खाड़ी सहयोग परिषद' (Gulf Cooperation Council-GCC) द्वारा 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद' (UNSC) को एक पत्र भेजकर ईरान पर लगाए गए हथियार प्रतिबंध अवधि का आगे विस्तार करने का समर्थन किया गया है। अत: विकल्प (d) सही है।


15.  हाल ही में चर्चा में रहा ई-संजीवनीहै-
A.    भारत सरकार का टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म

B.     सरकार द्वारा शुरू किया गया एक COVID-19 राहत कार्यक्रम

C.    दवाओं के निर्यात को प्रोत्साहन देने संबंधी योजना

D.    उत्तर प्रदेश सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन (Telemedicine) सेवा प्‍लेटफॉर्मों (ई-संजीवनी और ई-संजीवनी ओपीडी) ने 1,50,000 से अधिक टेली-परामर्शों (Tele-Consultation) को पूरा किया और अपने घरों में रहते हुए ही मरीज़ों को डॉक्‍टरों के साथ परामर्श करने में सक्षम बनाया है। 

®  डॉक्टर-टू-डॉक्टर टेली-परामर्श संबंधी इस प्रणाली का कार्यान्वयन आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (AB-HWCs) कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। 

®  गौरतलब है कि इसके तहत वर्ष 2022 तक हब एंड स्पोक’ (Hub and Spoke) मॉडल का उपयोग करते हुए देश भर के सभी 1.5 लाख स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में टेली-परामर्श प्रदान करने की योजना बनाई गई है।

®  इस मॉडल में राज्यों द्वारा पहचाने एवं स्थापित किये गए चिकित्‍सा कॉलेज तथा ज़िला अस्पताल हब’ (Hub) के रूप में कार्य करेंगे और वे देश भर के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों यानी स्पोक’ (Spoke) को टेली-परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराएंगे। अतः विकल्प (a) सही है।

®  वहींई-संजीवनी ओपीडीकी शुरुआत COVID-19 महामारी के दौर में रोगियों को घर बैठे डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई थी, इसके माध्यम से नागरिक बिना अस्पताल जाए व्यक्तिगत रूप से डॉक्टरों से परामर्श कर सकते हैं।