IAS (Daily Quiz) May 2020-Part-7

UPSC (IAS) May 2020 Quiz-7
May 2020
https://everestreader.blogspot.com/
1.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
      भौगोलिक अवस्थिति            संबंधित राज्य
1.      पैंगोंग त्सो                             लद्दाख
2.      नाकु ला                               सिक्किम 
3.      बाराहोती                              हिमाचल प्रदेश
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2  
B.     केवल 2 और
C.    केवल 1 और
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  भारत-चीन सीमा पर अधिकतर सीमा उल्लंघन के मामले 4 प्रमुख स्थानों पर दर्ज किये गए हैं। भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में लद्दाख और अक्साई-चिन क्षेत्र शामिल है। पैंगोंग त्सो (Pangong Tso), ट्रिग हाइट्स (Trig Heights) और बर्ट्स (Burtse) में वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (LAC) उल्लंघन के दो-तिहाई मामले दर्ज किये गए हैं।
  पूर्वी सीमा पर सिक्किम के नाकु ला’ (Naku La) क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच कभी-कभी टकराव देखने को मिलता है।
  मध्य क्षेत्र में सीमा उल्लंघन के अधिकतर मामले उत्तराखंड के बाराहोती (Barahoti) में दर्ज किये गए हैं। अत: विकल्प (a) सही है। 

2.      यह क्षेत्र भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (LAC) पर स्थित झील है तथा दोनों देशों के पश्चिमी सीमा क्षेत्र में अवस्थित है। यह 135 किलोमीटर लंबी झील है, जिसका एक तिहाई हिस्सा भारत द्वारा नियंत्रित है। वर्ष 2015 के बाद से सबसे अधिक LAC उल्लंघन के मामले इस क्षेत्र में देखने को मिले हैं।
उपर्युक्त विवरण किस झील के संदर्भ में है?
A.    सुरिनसर 
B.     वुलर 
C.    भीमताल
D.    पैंगोंग त्सो
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
पैंगोंग त्सो झील भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लद्दाख में स्थित झील है तथा दोनों देशों के पश्चिमी सीमा क्षेत्र में अवस्थित है। यह 135 किलोमीटर लंबी झील है, जिसका एक तिहाई हिस्सा भारत द्वारा नियंत्रित है। वर्ष 2015 के बाद से सबसे अधिक LAC उल्लंघन के मामले इस क्षेत्र में देखने को मिले हैं। सुरिनसर और वूलर झील जम्मू-कश्मीर (संयुक्त) तथा भीमताल उत्तराखंड राज्य में स्थित है। अत: विकल्प (d) सही है।

3.      हाल ही में क्या इलेक्ट्रॉनों का एक युग्म एंटैंगलमेंट अवस्था में हैका पता लगाने के लिये किस संस्थान ने एक प्रोटोकॉल विकसित किया है?
A.    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- दिल्ली
B.     भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- कानपुर
C.    सत्येंद्र नाथ बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंस
D.    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-  मुंबई
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  सत्येंद्र नाथ बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंस’ (Satyendra Nath Bose National Centre for Basic Sciences) के शोधकर्त्ताओं ने क्या इलेक्ट्रॉनों का एक युग्म एंटैंगलमेंट अवस्था में हैका पता लगाने हेतु एक प्रोटोकॉल विकसित किया है। एंटैंगलमेंट अवस्था क्वांटम सूचना प्रसंस्करण के कार्यों में मददगार साबित हो सकता है। एंटैंगलमेंट की अवस्था बहुत ही नाज़ुक होती है साथ ही वातावरण के माध्यम से फोटॉनों का पारगमन के दौरान एंटैंगलमेंट आसानी से खो जाते हैं। एंटैंगलमेंट को संसाधन के रूप में उपयोग करने हेतु यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या फोटॉन का युग्म एनटैंगल होता है।
  एंटैंगलमेंट की अवस्था को सत्यापन हेतु उपकरणों के उपयोग की आवश्यकता होती है लेकिन ऐसे उपकरणों को हैकरों द्वारा हैक किया जा सकता है। डिवाइस इंडिपेंडेंट सेल्फ टेस्टिंग (Device Independent Self Testing DIST) एक ऐसी विधि है, जिसके उपयोग से ऐसी संभावना को दूर किया जा सकता है। DIST विधि के माध्यम से एंटैंगलमेंट में दो फोटॉनों की अज्ञात क्वांटम अवस्था को सत्यापित किया जा सकता है। अतः विकल्प (c) सही है।

4.      निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा पिनंगा अंडमानेंसिस (Pinanga andamanensis) की सही व्याख्या करता है?
A.    यह ताड़ की एक दुर्लभ प्रजाति है।
B.     यह हिमालयन क्षेत्र में पाया जाने वाला दुर्लभ औषधीय पादप है।
C.    तेलंगाना का स्थानिक पादप, जिसे भौगोलिक संकेतकका दर्जा दिया गया है। 
D.    मलेरिया के उपचार में प्रयुक्त औषधीय पादप है।
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
पिनंगा अंडमानेंसिस (Pinanga andamanensis), जिसे एक समय विलुप्त प्रजाति के रूप में दर्ज किया गया था। यह एरेका ताड़ (Areca Palm) से संबंधित है। दक्षिण अंडमान के 'माउंट हैरियट नेशनल पार्क' के एक छोटे क्षेत्र में 600 पौधे पाए जाते हैं।
भारतीय मुख्य भूमि पर अंडमान द्वीप के दुर्लभ ताड़के जर्मप्लाज़्म का संरक्षण किया जाएगा ताकि प्राकृतिक आपदा के समय यदि अंडमान द्वीप से यह नष्ट भी हो जाए तो इसका निरंतर अस्तित्त्व सुनिश्चित हो सके। अत: विकल्प (a) सही है।

5.      हाल ही में समाचारों में आया पद हंको’ (Hanko) है:
A.    यह मेघालय में खोजी गई मछली की एक प्रजाति है।
B.     यह एक प्रकार की जनजातीय लॉकडाउन प्रथा है। 
C.    यह दक्षिण भारत की एक युद्धकला है।  
D.    यह लकड़ी या प्लास्टिक से बनी एक मुहर है।
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  हंको (Hanko) आमतौर पर लकड़ी या प्लास्टिक से बनी एक मुहर होती है। यह लंबाई में छोटा होता है तथा इसका स्याही वाला सिरा गोल या चौकोर आकार का होता है। इस मुहर पैड में जिस स्याही का प्रयोग होता है उसे शुनिकु’ (Shuniku) कहा जाता है और वह निशान जो किसी दस्तावेज़ पर छपता है उसे इंकान’ (Inkan) कहा जाता है।
  जापानी लोग इसका उपयोग अनुबंध, विवाह पंजीकरण और यहाँ तक ​​कि वस्तु वितरण पर्ची से लेकर आधिकारिक दस्तावेज़ों को अधिकृत करने के लिये करते हैं। अतः विकल्प (d) सही है।

6.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
     राष्ट्रीय उद्यान/टाइगर रिज़र्व              संबद्ध राज्य क्षेत्र 
1.      माउंट हैरियट नेशनल पार्क                     केरल
2.      ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व                  महाराष्ट्र
3.      कवाल टाइगर रिज़र्व                              तेलंगाना   
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल
B.     केवल 1 और
C.    केवल 2 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  माउंट हैरियट नेशनल पार्क: यह एक राष्ट्रीय उद्यान है जो भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। वर्ष 1969 में स्थापित यह पार्क लगभग 4.62 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है। माउंट हैरियट (383 मीटर) जो इस पार्क का हिस्सा है, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। अतः युग्म 1 सही नहीं है।  
  ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व मध्य भारत में महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर ज़िले में स्थित है। ताडोबा वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1955 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1986 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसे महाराष्ट्र राज्य में दूसरे टाइगर रिज़र्व के रूप में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वर्ष 1994-95 में स्थापित किया गया था। अतः युग्म 2 सही है।
  कवाल टाइगर रिज़र्व (Kawal Tiger Reserve): भारत के तेलंगाना राज्य में मनचेरियल ज़िला (पुराना नाम आदिलाबाद ज़िला) के जन्नाराम मंडल में स्थित है। यह अभयारण्य गोदावरी और कदम नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में है जो अभयारण्य के दक्षिण में बहती हैं। कवाल टाइगर रिज़र्व की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी और इसे वर्ष 1999 में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित क्षेत्रघोषित किया गया था। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में कवाल वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिज़र्व घोषित किया था। अतः युग्म 3 सही है।  

7.      यह ओडिशा में चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित है तथा इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में गंग वंश के शासक नरसिंह देव प्रथम द्वारा किया गया था। इसे यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है और भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षण किया जाता है।
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस स्थान को संदर्भित किया जा रहा है?
A.    चौसठ योगिनी मंदिर
B.     कोणार्क सूर्य मंदिर
C.    ब्रह्मेश्वर मंदिर
D.    जगन्नाथ मंदिर
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर भगवान सूर्य के रथ का एक विशाल प्रतिरूप है। यह मंदिर ओडिशा के पुरी ज़िले में चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित है। रथ के 24 पहियों को प्रतीकात्मक डिज़ाइनों से सजाया गया है और सात घोड़ों द्वारा इस रथ को खींचते हुए दर्शाया गया है।
  कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में गंग वंश के शासक नरसिंह देव प्रथम ने कराया था। ओडिशा स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर को यूनेस्को (UNESCO) ने वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था और भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) इस मंदिर का संरक्षक है। अतः विकल्प (b) सही है।

8.      सौर वृक्षके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      सौर वृक्षसामान्य सौर ऊर्जा संयंत्रों के सापेक्ष अत्यधिक स्थान घेरता हैं 
2.      सौर वृक्षसामान्य सौर ऊर्जा संयंत्रों के समान ही ऊर्जा का उत्पादन करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जाउत्पादन का एक अच्छा माध्यम है। किंतु बड़े स्तर पर सौर पैनल स्थापित करने के लिये भूमि की अनुपलब्धता एक सबसे बड़ी बाधा होती है। सौर वृक्ष उपर्युक्त समस्या को सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सौर वृक्ष सामान्य वृक्ष जैसे ही होते हैं जिसमें पत्तियों के रूप में सौर पैनल लगे होते हैं तथा इसकी शाखाएँ धातु की बनी होती हैं। सौर वृक्ष सामान्य सौर ऊर्जा संयंत्रों के सापेक्ष 100 गुना कम स्थान घेरता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  सौर वृक्षसामान्य सौर ऊर्जा संयंत्रों के समान ही ऊर्जा का उत्पादन करता है। अतः कथन 2 सही है।

9.      अगाप्पे चित्रा मैग्ना’ (Aggape Chitra Magna) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1.      यह COVID-19 संक्रमण की परीक्षण प्रक्रिया के दौरान SARS-COV-2 के RNA को अलग करने के लिये भारत में विकसित एक स्वदेशी किट है।
2.      इसका विकास भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research-ICMR) द्वारा किया गया है। 
3.      इस किट में SARS-COV-2 के RNA को अलग करने के लिये कार्बन फाइबर नैनोंकणों का प्रयोग किया गया है।  
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  अगाप्पे चित्रा मैग्ना’ (Aggape Chitra Magna) COVID-19 संक्रमण की परीक्षण के दौरान SARS-COV-2 के RNA को आसानी से अलग करने के लिये एक स्वदेशी किट है। अतः कथन 1 सही है।  
  इस किट का विकास तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी’ (Sri Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology- SCTIMST) द्वारा किया गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  इस किट में SARS-COV-2 के RNA को अलग करने के लिये चुंबकीय नैनो कणों का प्रयोग किया गया है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

10.    निम्नलिखित में से कौन-सी समिति/समितियाँ पश्चिमी घाटों की जैव-विविधता के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित है/हैं
1.      गाडगिल समिति
2.      कस्तूरीरंगन समिति
3.      जयकर समिति
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1
B.     1, 2 और 3
C.    केवल 1 और 2
D.    केवल 1 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  पश्चिम घाट की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिये मनमोहन सरकार ने गाडगिल समिति का गठन किया था। इस पैनल को पश्चिमी घाटों की पारिस्थितिकी और जैव-विविधता का आकलन करने के लिये कहा गया था। इस समिति ने 31 अगस्त, 2011 को भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसने पारिस्थितिक प्रबंधन के उद्देश्यों के लिये पश्चिमी घाट की सीमाओं को परिभाषित किया। यह सीमा कुल क्षेत्र का 1,29,037 वर्ग किमी. था, जो उत्तर से दक्षिण तक 1.490 किमी. में विस्तृत है। 
  इसने प्रस्तावित किया कि इस पूरे क्षेत्र को पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र’ (ESA) के रूप में नामित किया जाए।
  गाडगिल समिति की सिफारिशों से छह राज्यों- केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में से कोई भी सहमत नहीं था। परिणामतः भारत सरकार ने आगे की दिशा तय करने के लिये कस्तूरीरंगन समिति का गठन किया, जिसने अप्रैल 2013 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी।
  कस्तूरीरंगन की रिपोर्ट गडगिल रिपोर्ट द्वारा सुझाए गए पश्चिमी घाट के 64% क्षेत्र को पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ESA) के अंतर्गत लाने के बजाय सिर्फ 37% क्षेत्र को इसके अंतर्गत लाने की बात करती है।
  जयकर समिति का संबंध देश में सड़क विकास को बढ़ावा देने से है। इंडियन रोड्स काॅन्ग्रेस (Indian Roads Congress- IRC) देश में राजमार्ग इंजीनियरों की सर्वोच्च संस्था है। इसकी स्थापना दिसंबर 1934 में भारतीय सड़क विकास समितिकी सिफारिशों पर हुई थी जिसे भारत सरकार द्वारा स्थापित जयकर समितिके रूप में जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत में सड़क विकास को बढ़ावा देना है। अतः विकल्प (c) सही है।

11.    विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      वर्ष 1973 में धेबर आयोग ने आदिम जनजाति समूह को एक अलग श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया था
2.      जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 45 जनजातीय समूहों को विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहोंके रूप में वर्गीकृत किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  आदिवासी समूहों में विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह’ (Particularly Vulnerable Tribal Groups- PVTGs) अत्यधिक कमज़ोर है। वर्ष 1973 में धेबर आयोग (Dhebar Commission) ने आदिम जनजाति समूह (Primitive Tribal Groups-PTGs) को एक अलग श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया था। वर्ष 2006 में भारत सरकार ने PTG का नाम बदलकर PVTG कर दिया था। अतः कथन 1 सही है।
  गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)  द्वारा 75 जनजातीय समूहों को विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 18 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में ऐसे 75 समूहों की पहचान कर उन्हें विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। PVTGs की कुछ बुनियादी विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- इनमें अधिकतर समरूपता पाई जाती है, इनका शारीरिक कद अपेक्षाकृत अलग होता है, इनकी कोई लिखित भाषा नहीं होती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

12.    यह ऋण प्रदान करने वाली एक विशिष्ट संस्था है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक वृहद वैश्विक अर्थव्यवस्था में शामिल करना है। साथ ही यह विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन का प्रयास भी करती है। यह संस्था मुख्य तौर पर नीति सुधार कार्यक्रमों एवं संबंधित परियोजनाओं के लिये ऋण प्रदान करती है। यह केवल विकासशील देशों को ही ऋण प्रदान करती है।
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था को संदर्भित किया जा रहा है?
A.    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
B.     विश्व बैंक
C.    एशियाई विकास बैंक
D.    अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र (United Nations-UN) की ऋण प्रदान करने वाली एक विशिष्ट संस्था है, इसका उद्देश्य सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक वृहद वैश्विक अर्थव्यवस्था में शामिल करना तथा विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन के प्रयास करना है।
  यह नीति सुधार कार्यक्रमों एवं संबंधित परियोजनाओं के लिये ऋण प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक केवल विकासशील देशों को ऋण प्रदान करता है। अतः विकल्प (b) सही है।

13.    निम्नलिखित पदों पर विचार कीजिये:
1.      परिवहन प्रबंधन 
2.      नगरीय नियोजन
3.      मृदा प्रबंधन 
4.      आपदा प्रबंधन
उपर्युक्त में से कौन से भौगोलिक सूचना तंत्रके अनुप्रयोग हैं?
A.    केवल 2 और 3
B.     केवल 1, 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2, 3 और 4
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
भौगोलिक सूचना तंत्र' (Geographic Information System- GIS) का  अनुप्रयोग वन प्रबंधन, जल प्रबंधनमृदा प्रबंधन, लिथोलॉजी, भू-आकृति विज्ञान, भूमि उपयोग, भूजलनगरीय प्रबंधन, जल विभाजकसड़क एवं रेल परिवहनआपदा प्रबंधन आदि में किया जाता हैं। अत: विकल्प (d) सही है।

14.    हाल ही में समाचारों में आया पद सिकाडा’ (Cicadas) है:
A.    मेघालय में खोजी गई मछली की एक प्रजाति।
B.     जापान की लॉकडाउन प्रथा।
C.    COVID-19 से निपटने के लिये एक जड़ी-बूटी औषधि।
D.    एक प्रकार का कीट।
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  सिकाडा (Cicadas) एक प्रकार के कीड़े हैं जो अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा भूमिगत रूप से बिताते हैं और प्रत्येक 13 से 17 वर्षों के बाद ये कीट मिट्टी से बाहर निकलते हैं। एक बार मिट्टी से बाहर निकलने के बाद इनका जीवनकाल अत्यंत छोटा (दो-चार हफ्तों के बीच) होता है।
  ये कीट अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा पेड़ों की जड़ों या जमीन के नीचे बिताते हैं जहाँ ये जाइलम पर निर्भर होते हैं, जब ये बड़े होते हैं तो एक साथ लाखों की संख्या में प्रजनन के लिए बाहर आते हैं।
  नर सिकाडा, मादाओं को आकर्षित करने के लिये एक तीव्र ध्वनि निकालते हैं, इन नर सिकाडों का सामूहिक कोरस बहुत तीव्र होता है और यह 100 डेसिबल तक पहुँच सकता है जो कि एक लानमौवेर (लॉन की घास काटने वाली मशीन) की ध्वनि से भी अधिक होता है।

15.    पुरंदर दास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      पुरंदर दास को कर्नाटक संगीत के पिताके रूप में जाना जाता है।
2.      वे भगवान शिव के महान भक्त, शैव कवि, संत एवं समाज सुधारक थे।
3.      ये कर्नाटक संगीत के प्रसिद्ध संगीतकार कनकदास (1509-1609) के समकालीन थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  पुरंदर दास को कर्नाटक संगीत के पिता के रूप में सम्मानित किया गया था। कर्नाटक संगीत में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के सम्मान में उन्हें व्यापक रूप से संगीत पितामहके रूप में जाना जाता है। अतः कथन 1 सही है। 
  वे भगवान कृष्ण के महान भक्तवैष्णव कवि, संत एवं समाज सुधारक थे। वह एक संगीतकार, गायक और दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत (कर्नाटक संगीत) के मुख्य संस्थापकों में से एक थे। हरिदास परंपरा (भगवान हरि या भगवान कृष्ण का सेवक) की शुरुआत करने से पहले पुरंदर दास एक अमीर व्यापारी थे और उन्हें श्रीनिवास नायककहा जाता था। अतः कथन 2 सही नहीं है। 
  वह द्वैत दार्शनिक संत व्यासतीर्थ के शिष्य थे और कनकदास के समकालीन थे। उनके गुरु व्यासतीर्थ ने एक गीत: दसरेंदर पुरंदर दारासराय, में पुरंदर दास की महिमा का बखान किया है। कनकदास (1509-1609) कर्नाटक संगीत के प्रसिद्ध संगीतकार, कवि, दार्शनिक और संत थे। उन्हें कर्नाटक संगीत के लिये कन्नड़ भाषा में रचित रचनाएँ कीर्तनास’ (Keertanas) और ऊगाभोग’ (Ugabhoga) के लिये जाना जाता है। अतः कथन 3 सही है।