IAS (Daily Quiz) May 2020-Part-3

UPSC (IAS) May 2020 Quiz-3
May 2020
https://everestreader.blogspot.com/
1.   राष्ट्रीय जैव ईंधन समन्वय समिति’(NBCC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      समिति 'जैव ईंधन कार्यक्रम' में समन्वय तथा आवश्यक निर्णय लेने का कार्य करती है।
2.      समिति की अध्यक्षता केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रीद्वारा की जाती है।
3.      समिति के प्रतिनिधियों की संख्या 10 से अधिक होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  समिति 'जैव ईंधन कार्यक्रम' के कार्यान्वयन एवं प्रभावी निगरानी की दिशा में समन्वय तथा आवश्यक निर्णय लेने का कार्य करती है। अतः कथन 1 सही है। 
  राष्ट्रीय जैव ईंधन समन्वय समिति' (NBCC) की अध्यक्षता 'केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री' द्वारा की जाती है। अतः कथन 2 सही है। 
  समिति में 14 अन्य मंत्रालयों एवं विभागों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। अतः कथन 3 सही है।

2.   विश्व बैंक की लर्निंग पॉवर्टीकी अवधारणा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A.    यह उन बच्चों के प्रतिशत को दर्शाता है जो 10 वर्ष की आयु तक भी एक सरल पाठ को पढ़ने में असमर्थ हैं।     
B.     यह कुल आँकड़ों के स्थान पर व्यक्तिगत मामलों के आधार पर गरीबी का अध्ययन करने की पद्धति है। 
C.    यह उन छात्रों के प्रतिशत को दर्शाता है जिनके पास अपनी शैक्षणिक पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकों तक पहुँच नहीं है। 
D.    यह अवधारणा उस जनसंख्या के प्रतिशत को दर्शाती है जहाँ 35 वर्ष की आयु के बाद उनके सीखने की क्षमता में ठहराव जाता है।
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  लर्निंग क्राइसिसका व्यापकता को उल्लेखित करने के लिये विश्व बैंक ने ‘UNESCO Institute for Statistics’ के साथ मिलकर विकसित नए आँकड़ों का उपयोग करते हुए लर्निंग पॉवर्टी की अवधारणा (Concept of Learning Poverty) को प्रस्तुत किया है।   
  लर्निंग पॉवर्टी को ‘सरल पाठ भी पढ़ने और समझने में असमर्थ 10 वर्ष की आयु के बच्चों के प्रतिशत के रूप में’ परिभाषित किया गया है। यह संकेतक स्कूलिंग एवं लर्निंग संकेतकों को एक साथ लाता है। 
  विश्व बैंक के नए आँकड़ों के अनुसार, निम्न एवं मध्यम आय वर्ग वाले देशों में सभी बच्चों का 53% लर्निंग पॉवर्टी से पीड़ित हैं जो लर्निंग पॉवर्टी को कम करने के लिये SDG-4 (समावेशी एवं समतापूर्ण गुणवत्ता परक शिक्षा सुनिश्चित करना) लक्ष्य से काफी दूर है। अतः विकल्प (a) सही है।

3.   अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA), जो कच्चे तेल की वैश्विक माँग/आपूर्ति पर आउटलुक जारी करती है, किस संस्थान के अंतर्गत कार्यरत है?
A.    पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) 
B.     आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD)
C.    संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)
D.    विश्व व्यापार संगठन (WTO)
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) एक स्वायत्त संगठन है जो अपने 30 सदस्य देशों और 8 सहयोगी देशों  के साथ वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय, सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा सुनिश्चित करने हेतु काम करती है। 
  इसकी स्थापना (वर्ष 1974 में) 1973 के तेल संकट के बाद हुई थी जब ओपेक कार्टेल ने तेल की कीमतों में भारी वृद्धि के साथ दुनिया को चौंका दिया था। भारत वर्ष 2017 में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का एक सहयोगी सदस्य बना।
  अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA), आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) के ढाँचे में स्थापित एक स्वायत्त निकाय है। विश्व बैंक या अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के विपरीत, IEA अनुदान या ऋण प्रदान नहीं करता है। अतः विकल्प (b) सही है।

4.   उत्तर से दक्षिण की ओर यात्रा करते हुए भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का दौरा किस क्रम में कर सकते है?
1.      रावतभाटा 
2.      नरौरा
3.      कैगा
4.      काकरापारा
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    2-3-1-4 
B.     2-1-4-3 
C.    2-4-1-3
D.    3-4-1-2
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
      वर्ष 2018 के अनुसार, भारत दुनिया में ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता तथा तेल का तीसरा बड़ा आयातक देश है। देश में मार्च 2018 तक 7 परमाणु ऊर्जा संयंत्र और 22 परमाणु रिएक्टर संचालन में थे। भारत के पास कुल स्थापित परमाणु क्षमता लगभग 6,780 मेगावाट है।
भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र
स्थान
तारापुर 
महाराष्ट्र 
रावतभाटा 
राजस्थान
कुडनकुलम
तमिलनाडु
कैगा
कर्नाटक
काकरापार
गुजरात
कल्पक्कम
तमिलनाडु
नरौरा
उत्तरप्रदेश
अतः विकल्प (b) सही है

5.   निम्नलिखित विद्वानों में से कौन-सा/से अकबर के शासनकाल से संबंधित है/हैं?
1.      एकनाथ 
2.      फैजी
3.      तुलसीदास
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 2 और
B.     केवल 1 और
C.    केवल
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  एकनाथ तथा तुकाराम, जहांगीर (1605-1627) के समकालीन थे जिन्होंने मराठी भाषा को विकसित करने तथा लोकप्रिय बनाया था।  
  अकबर के शासनकाल (1556-1605) में फारसी गद्य एवं पद्य अपने चर्मोत्कर्स पर थे। फैजी (अकबरनामा के लेखक अबुल फजल का भाई) एक प्रमुख कवि था जो अकबर के अनुवाद विभाग में काम करता था। इसके पर्यवेक्षण में महाभारत का अनुवाद किया गया था। अकबर के शासनकाल के अन्य दो प्रमुख फारसी कवि उत्बी और नज़ीर थे। नज़ीर एक साहित्यिक संरक्षक के रूप में अब्द-अल-रहीम-खान--खाना के दरबार में शामिल होने वाला पहला ऐसा कवि था जिसका जन्म ईरान में हुआ था।           
  तुलसीदास (1532-1623) मध्यकालीन युग के सर्वाधिक प्रभावशाली हिंदी कवियों में से एक थे। इनकी प्रमुख साहित्यिक कृतियाँ रामचरित मानस, विनय पत्रिका, दोहावली, कवितावली, हनुमान चालीसा, वैराग्य सन्दीपनी, जानकी मंगल, पार्वती मंगल इत्यादि हैं। अतः विकल्प (a) सही है।

6.   निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
                 अभयारण्य                               राज्य
1.      नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य            कर्नाटक
2.      कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य        गोवा  
3.      दलमा वन्यजीव अभयारण्य               छत्तीसगढ़ 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और
B.     केवल 1 और
C.    केवल
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य पूर्वी गोवा के सुंगुम तालुका में काली नदी के बेसिन में स्थित है। इस अभयारण्य के उत्तर में ‘भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य’ और दक्षिण में ‘कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य’ स्थित है। नेत्रावली या नेतुरली (Neturli), जुआरी नदी की एक महत्त्वपूर्ण सहायक नदी है जिसका उद्गम इस अभयारण्य में होता है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित नहीं है।  
  कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य दक्षिणी गोवा के कैनाकोना तालुका (Canacona Taluka) में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1968 में की गई थी। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।  
  दलमा वन्यजीव अभयारण्य, झारखंड राज्य में दलमा पहाड़ियों की शृंखलाओं पर स्थित है। यह झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूमि एवं सरायकेला-खरसावां ज़िलों में लगभग 195 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।

7.   राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन’ (FRBM) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1.      FRBM अधिनियम में राजकोषीय घाटा तथा राजस्व घाटा दोनों को शून्य स्तर पर लाने संबंधी प्रावधान किया गया है।
2.      एस्केप क्लॉजका प्रावधान सरकार को कुछ आधारों का हवाला देते हुए वार्षिक राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पार करने की अनुमति देता सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल
B.     केवल
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन’ (FRBM) में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 3% तक सीमित रखने तथा राजस्व घाटे को शून्य स्तर पर लाने का प्रावधान किया गया था। अत: कथन 1 सही नहीं है। 
  FRBM अधिनियम की धारा 4 (2) जिसके तहत एस्केप क्लॉज (Escape Clause) का प्रावधान किया गया है, केंद्र सरकार कुछ आधारों का हवाला देते हुए वार्षिक राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को क्रॉस कर सकता है। अत: कथन 2 सही है।

8.   वज्रयान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह प्रथम शताब्दी ईसा-पूर्व के आसपास भारत में बौद्ध धर्म के एक उप-संप्रदाय के रूप में विकसित हुआ।
2.      यह बौद्ध शिक्षाओं में तांत्रिक विचारों के विकास को प्रतिबिंबित करता है।
3.      इसका उद्भव संभवतः बौद्ध धर्म की महायान परंपरा से हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  वज्रयान बौद्ध धर्म का ही एक रूप है। भारत में 6-7वीं शताब्दी के आसपास बौद्ध धर्म के वज्रयान पंथ का विकास हुआ। बौद्ध मठों में सुविधा भोगी लोगों का वर्चस्व हो गया जिससे मठ भ्रष्ट प्रथाओं के केंद्र बन गए थे, जिनका गौतम बुद्ध ने निषेध किया था। बौद्ध धर्म के इस नए रूप को वज्रयान के नाम से जाना गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।  
  बौद्ध धर्म का वज्रयान रूप कर्मकांडों एवं धर्म प्रतीकों से भरा पड़ा था। उत्तरी भारत में बौद्ध विश्वविद्यालयों की शिक्षाओं में तांत्रिक विचारों को सम्मिलित किया जाने लगा जिनमें से अधिकांश आत्मज्ञान की खोज पर केंद्रित हैं। अतः कथन 2 सही है।
  वज्रयान का उद्भव संभवतः बौद्ध धर्म की महायान परंपरा से हुआ है। आत्मज्ञान के पथ को प्रदर्शित करने हेतु यह एक जटिल दार्शनिक एवं कर्मकांडीय व्यवस्था पर आधारित है। इन कर्मकांडो में विशेष रूप से ध्यान पर अधिक बल दिया जाता था जिनमें भौतिक और आध्यात्मिक संसार को जोड़ने वाली तांत्रिक प्रक्रियाएँ सम्मिलित हैं। अतः कथन 3 सही है।

9.   निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
        बांध परियोजना           नदियाँ
1.      इंदिरा सागर          व्यास नदी
2.      कृष्णराज सागर      कृष्णा नदी
3.      मेट्टूर                    कावेरी नदी
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और
B.     केवल 2 और
C.    केवल
D.    उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  इंदिरा सागर बाँध मध्य प्रदेश के खाण्डवा ज़िले में नर्मदा नदी पर निर्मित किया गया है। यह कंकरीट से निर्मित एक गुरुत्व बाँध है। इस बाँध परियोजना की आधारशिला वर्ष 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। अतः युग्म 1 सही नहीं है।   
  कर्नाटक में मैसूर के निकट कृष्णराजसागर बाँध कावेरी नदी पर निर्मित है। इस बाँध का निर्माण वर्ष 1932 में किया गया था। कृष्णराज सागर बाँध का मानचित्र उस समय के विख्यात अभियन्ता एम. विश्वेश्वरैया ने बनाया था और इसका निर्माण कृष्णराज वुडयार चतुर्थ के शासन काल में हुआ। अतः युग्म 2 सही नहीं है।   
  मेट्टूर बाँध तमिलनाडु के सेलम ज़िले में कावेरी नदी पर निर्मित है। यह तमिलनाडु का सबसे बड़ा तथा सबसे अधिक विद्युत उत्पादन क्षमता वाला बाँध है। अतः युग्म 3 सही है।

10.      निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कृषि उपज बाज़ार समिति (APMC) का एक कार्य नहीं है?
A.    मूल्य निर्धारण प्रणाली और बाज़ार क्षेत्र में होने वाले लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
B.     कृषि प्रसंस्करण को बढ़ावा देना।
C.    यह सुनिश्चित करना कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान उसी दिन प्राप्त हो।
D.    किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराना।
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  कृषि उपज बाज़ार समिति (Agricultural Produce Market Committees-APMCs) एक राज्य सरकार द्वारा गठित एक वैधानिक बाज़ार समिति होती है, जिसे कुछ अधिसूचित कृषि, बागवानी अथवा पशुधन उत्पादों में व्यापार के संबंध में गठित किया जाता है।
APMCs के प्रमुख कार्य:
  मूल्य निर्धारण प्रणाली और बाज़ार क्षेत्र में होने वाले लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना;
  यह सुनिश्चित करना कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान उसी दिन प्राप्त हो;
  कृषि प्रसंस्करण को बढ़ावा देना;
  बिक्री के लिये बाज़ार क्षेत्र में लाए गए कृषि उपज और उनकी दरों पर से संबंधित आँकड़ों को सार्वजनिक करना
  कृषि बाज़ारों के प्रबंधन में सार्वजनिक निजी भागीदारी को बढ़ावा देना। 
अतः विकल्प (d) सही है।

11.      चैंपियंसपोर्टल निम्नलिखित में से किस विषय से संबंधित है
A.    कृषि विपणन 
B.     सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम
C.    खाद्य प्रसंस्करण 
D.    उच्च शिक्षा
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  एक बड़ी पहल के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) ने चैंपियंसपोर्टल शुरु किया है। यह प्रौद्योगिकी आधारित एक प्रबंधन सूचना प्रणाली है जिसका उद्देश्य MSME क्षेत्र को राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने, आवश्यक गुणवत्ता प्राप्त करने और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने में मदद करना है।
  इस पोर्टल के माध्यम से MSME क्षेत्र से संबंधित समस्त जानकारियाँ एक स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। अतः विकल्प (b) सही है।

12.      यह द्वीप हुगली एवं मुरीगंगा नदियों तथा बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। उच्च ज्वार के समय यह क्षेत्र समुद्री लहरों तथा लवणीय जल से प्रभावित रहता है। यह प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ केंद्र है। इसके दक्षिण-पश्चिम में यातायात को निर्देशित करने के लिये एक प्रकाश स्तंभ स्थापित है। 
उपर्युक्त विवरण किस द्वीप के संदर्भ में है?
A.    माजुली द्वीप 
B.     बंगाराम द्वीप  
C.    सागर द्वीप
D.    काकद्वीप
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  सागर द्वीप जिसे रामसागर भी कहा जाता है, हुगली एवं मुरी गंगा नदियों तथा बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। उच्च ज्वार के समय यह क्षेत्र समुद्री लहरों तथा लवणीय जल से प्रभावित रहता है। यह प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ केंद्र है। इसके दक्षिण-पश्चिम में यातायात को निर्देशित करने के लिये एक प्रकाश स्तंभ स्थापित है। जबकि माजुली द्वीप (असम), बंगाराम द्वीप (लक्षद्वीप), काकद्वीप (पश्चिम बंगाल) में स्थित है। अत: विकल्प (c) सही है।

13.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
             हाल ही में समाचारों में आये शब्द           संबंध
1.      सोहराई खोवर झारखंड की एक           जनजातीय चित्रकला
2.      तेलिया                                                एक प्रकार का रूमाल
3.      टोडा                                                   नीलगिरी क्षेत्र में एक जनजातीय समुदाय
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और
B.     केवल 2 और
C.    केवल
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  सोहराई खोवर पेंटिंगझारखंड के हज़ारीबाग ज़िले में स्थानीय एवं प्राकृतिक रूप से विभिन्न रंगों की मिट्टी का उपयोग करते हुए फसल के मौसम एवं शादी-समारोह के दौरान स्थानीय आदिवासी महिलाओं द्वारा प्रचलित एक पारंपरिक एवं अनुष्ठानिक भित्ति कला है। इसे परंपरागत रूप से मिट्टी के घरों की दीवारों पर चित्रित किया जाता था किंतु अब इसे अन्य सतहों पर भी चित्रित किया जाता है। अतः युग्म 1 सही है। 
  तेलिया’ एक प्रकार का रुमाल है जिसको सूती कपड़े में जटिल हस्तनिर्मित प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है जिसमें तीन विशेष रंगों (लाल, काले सफेद) में विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन एवं रूपांकनों को प्रदर्शित किया जाता है।  भारत को आज़ादी मिलने से पहले हैदराबाद के निज़ाम के दरबार में कार्य करने वाले अधिकारी चितुकी तेलिया रुमाल (Chituki Telia Rumal) को प्रमुख प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्त्व के रूप में पहनते थे। अतः युग्म 2 सही है। 
  टोडा (Toda), दक्षिणी भारत की नीलगिरि पहाड़ियों की एक चरवाहा जनजाति है। टोडा भाषा का संबंध द्रविड़ियन भाषा परिवार है किंतु यह द्रविड़ भाषा परिवार में सबसे असामान्य एवं अलग है। पारंपरिक टोडा पोशाक एक विशिष्ट शॉल है जिसे पुटकुली’ (Putukuli) कहा जाता है। यह एक भव्य परिधान माना जाता है इसे केवल विशेष अवसरों के लिये पहना जाता है जैसे- मंदिर, त्योहारों एवं अंत में कफन के रूप में। अतः युग्म 3 सही है।

14.      निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिये:
1.      प्रणहिता
2.      इंद्रावती
3.      भरतपूझा
4.      वंशधारा
उपर्युक्त में से कौन-सी गोदावरी की सहायक नदियाँ हैं?
A.    केवल 1 और 2     
B.     केवल 3 और
C.    केवल 1, 2 और
D.    केवल 2, 3 और 4
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  गोदावरी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 1465 किलोमीटर है। इसकी सहायक नदियों में प्रणहिता, वर्धा, बानगंगा, मानेर, इंद्रावती, सबरी, मंजीरा, पूर्णा, प्रवरा, मूला, दूधना, आदि हैं। 
  भरतपुझा केरल में पेरियार नदी के बाद दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इसे नीला नदी के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्गम तमिलनाडु में अन्नामलाई पहाड़ियों से होता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 250 किलोमीटर है। अतः विकल्प (a) सही है।

15.      निम्नलिखित में से किस हवाईअड्डे को वर्ष 2020 के लिये विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा चुना गया है?
A.    चांगी हवाईअड्डा, सिंगापुर 
B.     केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, भारत
C.    लॉस एंजिल्स हवाईअड्डा, अमेरिका
D.    फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डा, जर्मनी

उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  वर्ष 2020 के लिये सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे (Changi Airport) को लगातार आठवीं बार वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स में विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा चुना गया है। अतः विकल्प (a) सही है।
  उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स हवाईअड्डों के उपयोगकर्त्ताओं से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर प्रदान किये जाते हैं। इसके लिये वैश्विक स्तर पर सर्वेक्षण किया जाता है और इस सर्वेक्षण में 550 से अधिक हवाईअड्डे शामिल होते हैं।
  वहीं दूसरी ओर बंगलुरू स्थित केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (Kempegowda International Airport) को भारत और मध्य एशिया का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाईअड्डा (Best Regional Airport) चुना गया है। बंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, गत चार वर्षों में यह तीसरी बार है जब बंगलुरू के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स (World Airport Awards) में भारत और मध्य एशिया का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाईअड्डा चुना गया है।