IAS (Daily Quiz) May 2020-Part-1

UPSC (IAS) May 2020 Quiz-1
May 2020
https://everestreader.blogspot.com/
1.   भूमध्यसागर निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है?
1.      लेबनान 
2.      सीरिया
3.      इराक
4.      इज़राइल
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    केवल 1, 2 और 3
B.     केवल 2 और
C.    केवल 1, 2 और 4    
D.    केवल 2 और 4
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
भूमध्यसागर के साथ सीमा बनाने वाले देश हैं- अल्बानिया, अल्जीरिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया, साइप्रस, मिस्र, फ्राँस, ग्रीक, इज़राइल, इटली, लेबनान, लीबिया, माल्टा, मोरक्को, मोनाको, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, स्पेन, सीरिया, ट्यूनिशिया और तुर्की। अतः विकल्प (c) सही है।

2.    ‘‘COVID-19 सक्रिय प्रतिक्रिया और व्यय समर्थन’ (COVID-19 Active Response and Expenditure Support- CARES) कार्यक्रम किस संस्था द्वारा चलाया गया है?
A.    आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)
B.     संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (United Nations High Commissioner for Refugees-UNHCR) 
C.    एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank- ADB)
D.    अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD)
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  ‘COVID-19 सक्रिय प्रतिक्रिया और व्यय समर्थन’ (CARES) कार्यक्रम को एशियन डेवलपमेंट बैंक’ (Asian Development Bank- ADB)  द्वारा चलाया गया है। यह कार्यक्रम ADB की काउंटर साइक्लिक सपोर्ट फैसिलिटी’ (Countercyclical Support Facility) के तहत संचालित Covid-19 ‘पैंडेमिक रिस्पांस ऑप्शन’ (Pandemic Response Option-CPRO) द्वारा वित्तपोषित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ADB के सदस्य देशों में 800 मिलियन से अधिक लोगों के लिये स्वास्थ्य सुविधा, देखभाल तथा सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएँ एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।  अतः विकल्प (c) सही है।

3.   उत्तर से दक्षिण की ओर यात्रा करते हुए आप भारत में टाइगर रिज़र्वों का दौरा किस क्रम में कर सकते है?
1.      मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व 
2.      सरिस्का टाइगर रिज़र्व   
3.      राजाजी टाइगर रिज़र्व     
4.      बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व   
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A.    2-3-1-4 
B.     2-1-4-3 
C.    2-4-1-3
D.    3-2-1-4
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व (Mukundara Hills Tiger Reserve) राजस्थान के हड़ौती क्षेत्र में स्थित है। यह राजस्थान के चार ज़िलों- कोटा, बूँदी, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में फैला हुआ है। रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिज़र्व के बाद मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है। राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority) के सहयोग से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत वर्ष 2013 में इसे टाइगर रिज़र्व घोषित किया था।
  सरिस्का टाइगर रिज़र्व, राजस्थान में अरावली की पहाड़ियों में स्थित है जो दिल्ली से 250 किमी. दक्षिण-पश्चिम और जयपुर से 110 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित है। सरिस्का को वर्ष 1955 में अभयारण्य घोषित किया गया था तथा वर्ष 1979 में इसे एक राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया।
  राजाजी टाइगर रिज़र्व (Rajaji Tiger Reserve) उत्तराखंड के तीन ज़िलों (हरिद्वार, देहरादून एवं पौड़ी गढ़वाल) में स्थित भारत का 48वाँ टाइगर रिज़र्व है। भारत सरकार ने अप्रैल 2015 में इसे टाइगर रिज़र्व के रूप में अधिसूचित किया था।  
  बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) भौगोलिक रुप से मध्य प्रदेश की सुदूर उत्तर-पूर्वी सीमा और सतपुड़ा पर्वत शृंखला के उत्तरी किनारे पर स्थित है। इसे वर्ष 1968 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिसूचित किया गया था तथा प्रोजेक्ट टाइगर नेटवर्क के तहत वर्ष 1993 में इसे एक बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।

4.   चीन के साथ रूस की सीमा से केवल कुछ ही दूरी पर और उत्तर कोरिया के उत्तर में गोल्डन हार्न बे पर स्थित यह रूस के प्रशांत तट का सबसे बड़ा बंदरगाह है इसे रूसी नौसेना द्वारा प्रशांत महासागरीय बेड़े के मुख्य केंद्र के तौर पर उपयोग किया जाता है। भारत एवं रूस द्वारा इस बंदरगाह शहर और चेन्नई के मध्य एक पूर्ण समुद्री मार्ग प्रस्तावित किया गया है।
उपरोक्त परिच्छेद में निम्नलिखित में से किस बंदरगाह का वर्णन किया गया है?
A.    सोची 
B.     आज़ोव
C.    व्लादिवोस्तक
D.    मरमंस्क
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  व्लादिवोस्तोक (Vladivostok): इसे रूसी भाषा में पूर्व का शासककहा जाता है। यह एक शहर और सुदूर पूर्वी संघीय ज़िला एवं प्रिमोर्स्की क्राई (Primorsky Krai) का प्रशासनिक केंद्र है।
  यह उत्तर कोरिया के उत्तर में गोल्डन हॉर्न खाड़ी और चीन से लगती रूस की सीमा से केवल कुछ ही दूरी पर स्थित है।
  व्लादिवोस्तोक रूस के प्रशांत तट (Pacific Coast) पर सबसे बड़ा बंदरगाह है। इसके अलावा यह प्रसिद्ध ट्रांस साइबेरियन रेलवे (Trans Siberian Railway), जो कि रूस के सुदूर पूर्व को रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) और पश्चिम में यूरोप के देशों से जोड़ता है, का अंतिम स्टेशन भी है।  
  भारत एवं रूस द्वारा व्लादिवोस्तोक बंदरगाह शहर और चेन्नई के मध्य एक पूर्ण समुद्री मार्ग प्रस्तावित किया गया है। इस समुद्री मार्ग की लंबाई लगभग 5,600 समुद्री मील या लगभग 10,300 किमी. होगी। अतः विकल्प (c) सही है।

5.   हाल ही में समाचारों में आया डी-हाईफनेशनपद संबंधित है:
A.    गूगल द्वारा विकसित COVID-19 से संबंधित सॉफ्टवेयर से
B.     स्पाइवेयर से बचने के लिये माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर से
C.    एक प्रकार की कूटनीतिक शब्दावली से
D.    लघु उपग्रहों का पता लगाने की एक तकनीक से
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  वर्ष 2017 में भारतीय प्रधानमंत्री इज़राइल की यात्रा पर गए परंतु इस यात्रा के दौरान वह फिलिस्तीन नहीं गए। कूटनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम भारत की पूर्व में अपनाई गई नीति से विपरीत है। इससे पहले भारतीय राजनेता एक साथ दोनों पश्चिम एशियाई देशों का दौरा करते रहे हैं। 
  भारत द्वारा इज़राइल और फिलिस्तीन को लेकर अपनाई गई इस नीति को कूटनीतिक एक्सपर्ट डी-हाईफनेशन नाम देते हैं।
  डी-हाईफनेशन की नीति, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा भारत पाकिस्तान (भारत और पाकिस्तान की आपसी तल्खी को नज़रंदाज़ करते हुए दोनों देशों के साथ रिश्तों को अलग-अलग तरजीह देना) के संदर्भ में अपनाई गई नीति से प्रभावित है। अतः विकल्प (c) सही है।

6.   गंगा नदी के लिये लिये प्रारंभ की गई निम्नलिखित पहलों पर विचार कीजिये: 
1.      स्वच्छ गंगा के लिये राष्ट्रीय मिशन (NMCG) को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया है।
2.      अर्थ-गंगा परियोजना में गंगा नदी के बारे में जागरूकता और ज्ञान प्रसार के लिये ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन किया जाता है। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
A
स्पष्टीकरण:-
  स्वच्छ गंगा के लिये राष्ट्रीय मिशन’ (NMCG) को 12 अगस्त, 2011 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम (Society Registration Act), 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
  प्रधानमंत्री ने गंगा नदी से संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही नमामि गंगेपरियोजना को अर्थ-गंगाजैसे एक सतत् विकास मॉडल में परिवर्तित करने का आग्रह किया था।
  गंगा क्वेस्ट पुरस्कार (Ganga Quest Awards) गंगा नदी पर पहली राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज़ है। गंगा नदी के बारे में जागरूकता और ज्ञान प्रसार के लिये एक महीने तक ऑनलाइन क्विज़ आयोजित की गई। अतः कथन 2 सही नहीं है।

7.   ब्रू जनजाति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      ब्रू जनजाति की सबसे अधिक आबादी त्रिपुरा में पाई जाती है।
2.      ब्रू जनजाति की कुल 12 उपजातियाँ हैं।
3.      ब्रू जनजाति के लिये किये गए चतुर्पक्षीय समझौते में इस समुदाय के लोगों को मिज़ोरम में बसाने का प्रस्ताव है।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  ब्रू अथवा रेयांग (Bru or Reang) जनजाति पूर्वोत्तर भारत के मूल निवासी हैं जो मुख्यतः त्रिपुरा, मिज़ोरम तथा असम में रहते हैं। इस जनजाति की सबसे बड़ी आबादी मिज़ोरम के मामित और कोलासिब ज़िलों में पाई जाती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  इस समुदाय के अंतर्गत लगभग 12 उपजातियाँ शामिल हैं और इस जनजाति के लोग अधिकांशतः ब्रू भाषा बोलते हैं। अतः कथन 2 सही है।
  16 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार, त्रिपुरा सरकार, मिज़ोरम सरकार और ब्रू प्रतिनिधियों के मध्य ब्रू शरणार्थियों को लेकर एक चतुर्पक्षीय समझौता किया गया, जिसमें त्रिपुरा में रह रहे ब्रू शरणार्थियों को त्रिपुरा में ही बसाने की बात की गई थी। अतः कथन 3 सही नहीं है।

8.   निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
       हाल ही में समाचारों में आए पद           संबंध
1.      अतुल्य                                माइक्रोवेव स्टेरलाइज़र 
2.      -कोवसेंस                          COVID-19 का पता लगाने के लिये एक बायोसेंसर  
3.      डेमो-2                                   नासा एवं स्पेस एक्स कंपनी का संयुक्त मिशन 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और
B.     केवल 1 और
C.    केवल
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  'अतुल्य एक माइक्रोवेव स्टेरिलाइज़र है जिसे पुणे स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजीने COVID-19 वायरस को विघटित करने के लिये विकसित किया है। COVID-19 वायरस 56-60 डिग्री सेल्सियस तापमान की सीमा में अतुल्य के डिफरेंसियल हीटिंग’ (Differential Heating) से विघटित हो जाएगा। अतः युग्म 1 सही है। 
  -कोवसेंस (eCovSens) एक बायोसेंसर है जो लार के नमूनों में COVID-19 का पता लगा सकता है। इसे हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनीमल बायोटेक्नोलॉजी’ (NIAB) ने  विकसित किया है। अतः युग्म 2 सही है।  
  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और स्पेस एक्स (SpaceX) कंपनी 27 मई, 2020 को डेमो-2 मिशन (Demo-2 Mission) के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष मे भेजेगी। इस मिशन में फाल्कन-9 (Falcon-9) रॉकेट का उपयोग किया जायेगा। बेहनकेन (Behnken) और हर्ले (Hurley) जिन्हें डेमो -2’ मिशन के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) पर पहुँचकर एक से चार महीने तक वहाँ रहेंगे। अतः युग्म 3 सही है।

9.   निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
         ऐतिहासिक स्थल            राज्य
1.      हस्तिनापुर                     उत्तर प्रदेश
2.      शिशुपालगढ़                  छत्तीसगढ़
3.      कालिबंगन                     राजस्थान
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A.    केवल 1 और
B.     केवल 1 और
C.    केवल
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने महान पुरातत्त्ववेत्ता प्रो. बी बी लाल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नई दिल्ली में -बुक प्रो. बी. बी. लाल-इंडिया रिडिस्कवर्ड‘ (B. B. Lal-India Rediscovered) का विमोचन किया है। प्रो. बी. बी. लाल को इसी वर्ष (वर्ष 2020) में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  प्रो. बी. बी. लाल ने हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश)शिशुपालगढ़ (ओडिशा)पुराना किला (दिल्ली)कालिबंगन (राजस्थान) समेत कई महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों की खुदाई की। अतः विकल्प (b) सही है।

10.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1.      ओपन बजट सर्वेक्षण में भारत को 117 देशों में 50वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
2.      ओपन बजट सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंकद्वारा जारी किया जाता है।
3.      ओपन बजट सर्वेक्षण में स्वीडन को बजट पारदर्शिता के मामले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A.    केवल 1 और
B.     केवल 1 और
C.    केवल और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  हाल ही में जारी ओपन बजट सर्वेक्षण (Open Budget Survey) के अनुसार, भारत बजट पारदर्शिता और जवाबदेही के मामले में 117 देशों में 53वें स्थान पर है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  अंतर्राष्ट्रीय बजट भागीदारी (International Budget Partnership-IBP) द्वारा किये गए इस सर्वेक्षण में भारत को केंद्रीय बजट प्रक्रिया की पारदर्शिता के मामले में 100 में से 49 अंक प्राप्त हुए हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  बजट प्रक्रिया की पारदर्शिता के मामले में न्यूज़ीलैंड को सर्वाधिक 87 अंक प्राप्त हुए हैं और वह इस सर्वेक्षण में 117 देशों में सबसे ऊपर है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
  वहीं सर्वेक्षण में पाकिस्तान को 28 अंक, बांग्लादेश को 36 अंक, चीन को 19 अंक, श्रीलंका को 47 अंक, म्याँमार को 28 अंक और नेपाल को 41 अंक प्राप्त हुए हैं।

11.      बन्नेरघट्टा जैविक उद्याननिम्नलिखित में से कहाँ स्थित है।
A.    मध्य प्रदेश 
B.     उत्तराखंड
C.    ओडिशा 
D.    कर्नाटक
उत्तरः
D
स्पष्टीकरण:-
  कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित बन्नेरघट्टा उद्यान की स्थापना वर्ष 1972 में की गई थी जिसे वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। 
  वर्ष 2002 में उद्यान के एक हिस्से को जैविक रिज़र्व बना दिया गया जिसे बन्नेरघट्टा जैविक उद्यानकहा जाता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में देश का पहला तितली पार्क यहीं स्थापित किया गया था। 
  यह उद्यान जंगली बिल्लियों, भारतीय तेंदुओं, बाघ, चीतों एवं हाथियों को एक सुरक्षित आवास प्रदान करता है। अतः विकल्प (d) सही है।

12.      आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में विद्युततथा कच्चा तेलके उत्पादन की भागीदारी निम्नलिखित है:
A.    10.33% और 6.88%
B.     6.88% और 17.92%
C.    19.85% और 8.98%
D.    10.33% और 2.63%
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
     वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल आठ प्रमुख क्षेत्रों की भागीदारी निम्नलिखित हैं:
रिफाइनरी उत्पाद (Refinery Products)
28.04%
विद्युत (Electricity)
19.85%
इस्पात (Steel)
17.92%
कोयला (Coal)
10.33%
कच्चा तेल (Crude Oil)
8.98%
प्राकृतिक गैस (Natural Gas)
6.88%
सीमेंट (Cement)
5.37%
उर्वरक (Fertilizers)
2.63%

13.      ‘GW190412’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A.    लड़ाकू विमान से।
B.     COVID-19 से निपटने हेतु एक टीके से।
C.    ब्लैक होल से संबधित घटना से।
D.    नौवहन पोत से।
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
  हाल ही में लेज़र इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (LIGO) में स्थित गुरुत्वाकर्षण तरंग वेधशालाओं द्वारा दो असमान-द्रव्यमान वाले ब्लैक होल के विलय का पहली बार पता लगाया गया है।
  यह पहली ऐसी खोज है जिसमें असमान द्रव्यमान के दो ब्लैक होल शामिल हैं।
  इस घटना को GW190412 नाम दिया गया है। इस घटना का पता वर्ष 2019 में लगाया गया था। अतः विकल्प (c) सही है।

14.      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः 
         भौगोलिक संकेतक            संबंधित राज्य
1.      चाक-हाओ (कृषि )                    मणिपुर 
2.      कछई नींबू   (कृषि)                  तेलंगाना 
3.      खोला मिर्च (कृषि)                      गोवा 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही है?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
स्पष्टीकरण:-
चाक-हाओ (Chak-Hao), कछई नींबू (Kachai Lemon), शफी लांफी (Shaphee Lanphee), वांग्खी फेई (Wangkhei Phee) आदि मणिपुर राज्य के भौगोलिक संकेतक ’ है, जबकि खोला मिर्च गोवा का भौगोलिक संकेतक है। अत: विकल्प (c) सही है।

15.      आयुष उद्यमिता विकास कार्यक्रमके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      आयुष मंत्रालयद्वारा आयुष उद्यमिता विकास कार्यक्रमकी शुरुआत की गई है।
2.      इस कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक उपचार तथा योग ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों 
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
स्पष्टीकरण:-
  आयुष मंत्रालयतथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालयद्वारा आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु आयुष उद्यमिता विकास कार्यक्रमकी शुरुआत की गई है। आयुष उद्यमिता विकास कार्यक्रमके माध्यम से इस क्षेत्र में अनुसंधान तथा नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  इस कार्यक्रम के तहत भारतीय आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं सिद्ध पद्धतियों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही उद्यमियों को विदेशों में क्लीनिक/आउटलेट खोलने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि आयुष क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। वैश्विक स्तर पर आयुर्वेदिक उपचार और योग की बढ़ती मांग को देखते हुए इस कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से आयुर्वेदिक उपचार तथा योग ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अतः कथन 2 सही है।