IAS (Daily Quiz) January 2020-Part-7

IAS (Quiz) January 2020
Part-7
https://everestreader.blogspot.com/

61.      सर्वोच्च न्यायालय की आरंभिक अधिकारिता की शक्ति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      केंद्र एक या अधिक राज्यों के बीच उत्पन्न विवाद
2.      दो या अधिक राज्यों के बीच उत्पन्न विवाद
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
सर्वोच्च न्यायालय को भारत के संघीय ढाँचे की विभिन्न इकाइयों के बीच किसी विवाद पर आरंभिक अधिकारिता की शक्ति प्राप्त है। ये विवाद निम्नलिखित है-
केंद्र एक या अधिक राज्यों के बीच उत्पन्न विवाद। अतः कथन 1 सही है।
केंद्र और कोई राज्य या राज्यों का एक ओर होना एवं एक या अधिक राज्यों का दूसरी ओर होना।
दो या अधिक राज्यों के बीच उत्पन्न विवाद। अतः कथन 2 सही है।

62.      संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसकी स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी।
2.      इसका पूर्व नाम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष था।
3.      इसे अभी तक नोबल पुरस्कार नहीं मिला है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 2
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children's Fund-UNICEF) संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को स्थापित किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।
पूर्व में इसे संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children's Emergency Fund) कहा जाता था। 1953 में यह संयुक्त राष्ट्र का एक स्थायी हिस्सा बन गया और इस संगठन के नाम में से अंतर्राष्ट्रीयएवं आपातकालीनशब्दों को हटा दिया गया। अतः कथन 2 सही है।
यूनिसेफ को वर्ष 1965 में नोबेल शांति पुरस्कार, वर्ष 1989 में इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार और वर्ष 2006 में प्रिंस ऑफ अस्तुरियस अवॉर्ड मिला था। अतः कथन 3 सही नहीं है।

63.      द्वीप विकास एजेंसी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसका गठन 1 जून, 2017 को किया गया था।
2.      इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    तो 1 और ही 2
D.    1 और 2 दोनों
उत्तरः
A
व्याख्याः
भारत सरकार ने भारतीय द्वीपों के विकास के लिये 1 जून, 2017 को द्वीप विकास एजेंसी का गठन किया था। अतः कथन 1 सही है।
इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा की जाती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

64.      गैलापागोस नेशनल पार्क स्थित है-
A.    आस्ट्रेलिया
B.     इक्वाडोर
C.    सिंगापुर
D.    फिलीपींस
उत्तरः
B
व्याख्याः
गैलापागोस नेशनल पार्क इक्वाडोर का पहला राष्ट्रीय उद्यान है, इसे वर्ष 1959 में बनाया गया था। गौरतलब है कि गैलापागोस द्वीपसमूह जो प्रशांत महासागर में स्थित है, को वर्ष 1978 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था।

65.      रायसीना डायलॉग 2020 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसकी थीम- वर्ल्ड रिऑर्डर: न्यू जियोमेट्री, फ्लुइड पार्टनरशिप एंड अनसर्टेन आउटकम्स है।
2.      इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
B
व्याख्याः
रायसीना डायलॉग 2020 की थीम- नेविगेटिंग अल्फा सेंचुरी “(Navigating the Alpha Century)” है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (Observer Research Foundation- ORF) के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। अतः कथन 2 सही है।

66.      ब्रू समुदाय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह पूर्वोत्तर भारत तथा बांग्लादेश के चटगाँव पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाला एक जनजातीय समूह है।
2.      इन्हें त्रिपुरा में रिआंग (Reang) नाम से भी जाना जाता है।
3.      इस समुदाय के लोग खासी भाषा बोलते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    केवल 1 और 2
D.    केवल 2 और 3
उत्तरः
C
व्याख्याः
ब्रू समुदाय पूर्वोत्तर भारत तथा बांग्लादेश के चटगाँव पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाला एक जनजातीय समूह है। अतः कथन 1 सही है।
ब्रू समुदाय को त्रिपुरा में रिआंग (Reang) नाम से भी जाना जाता है। अतः कथन 2 सही है।
इस समुदाय के लोग खासी नहीं बल्कि ब्रू भाषा बोलते हैं। अतः कथन 3 सही नहीं है।

67.      केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय है।
2.      यह अनाथ भारतीय बच्चों के पालन-पोषण, देखभाल करने एवं उन्हें गोद देने के लिये एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण को किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत 15 जनवरी, 2016 को एक सांविधिक निकाय के रूप में नामित किया गया था। यह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आता है। अतः कथन 1 सही है।
यह भारतीय अनाथ बच्चों के पालन-पोषण, देखभाल करने एवं उन्हें गोद देने के लिये एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। अतः कथन 2 सही है।

68.      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2020 में भारत के पासपोर्ट को 84वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
2.      भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ सैम मानेकशॉ थे।
3.      सक्षम 2020’ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार का वार्षिक जन केंद्रित ईंधन संरक्षण मेगा अभियान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 1 और 3
C.    केवल 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2020 (Henley Passport Index 2020) में भारत के पासपोर्ट को 84वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि वर्ष 2019 में भारत 82वें स्थान पर था। अतः कथन 1 सही है।
भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के.एम. करियप्पा थे। वर्ष 1949 में भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्राँसिस बुचर द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करियप्पा को भारतीय सेना का कमांडर-इन-चीफ नामित करने की याद में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के वार्षिक जन केंद्रित ईंधन संरक्षण मेगा अभियान सक्षम 2020’ (SAKSHAM 2020) का शुभारंभ किया। अतः कथन 3 सही है।

69.      नृजातीय एकता कानून के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इसे तिब्बत की पीपुल्स कॉन्ग्रेस द्वारा पारित किया गया है।
2.      यह 1 मई 2020 से प्रभावी होगा।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    तो 1 और ही 2
उत्तरः
C
व्याख्याः
तिब्बत की पीपुल्स कॉन्ग्रेस ने नृजातीय एकता (Ethnic Unity) को अनिवार्य करने वाला एक कानून पारित किया है। अतः कथन 1 सही है।
तिब्बत में यह कानून 1 मई 2020 से प्रभावी होगा। अतः कथन 2 सही है।

70.      शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट, 2019 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER) 2019 इस शृंखला की 15वीं रिपोर्ट है।
2.      यह रिपोर्ट 0-8 वर्ष के छोटे बच्चों पर केंद्रित है।
3.      इस रिपोर्ट के अंतर्गत 24 राज्यों के 26 ज़िलों को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A.    केवल 1 और 2
B.     केवल 2 और 3
C.    केवल 1 और 3
D.    1, 2 और 3
उत्तरः
B
व्याख्याः
शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER), 2019 इस शृंखला की 14वीं रिपोर्ट है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
यह रिपोर्ट मुख्यतः 0-8 वर्ष आयु वर्ग (Early Years) के छोटे बच्चों पर केंद्रित है। अतः कथन 2 सही है।
असर (ASER), 2019 में भारत के 24 राज्यों के 26 ज़िलों में आयोजित सर्वेक्षण में कुल 1,514 गाँवों; 30,425 घरों और 4-8 वर्ष आयु वर्ग के 36,930 बच्चों को शामिल किया गया है। अतः कथन 3 सही है।