IAS (Daily Quiz) October 2020-Part-4

UPSC (IAS) October 2020 Quiz-4

October 2020
https://upscquiztest.blogspot.com

1.   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      ‘यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’ की स्थापना वर्ष 1874 में बर्न (स्विट्ज़रलैंड) में हुई थी।
2.      1 अक्तूबर, 2020 को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.    केवल 1
B.     केवल 2
C.    1 और 2 दोनों
D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  ‘यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’ की स्थापना वर्ष 1874 में बर्न (स्विट्ज़रलैंड) में हुई थी। अतः कथन 1 सही है।

®  वर्ष 1969 में टोक्यो (जापान) में आयोजित UPU कॉन्ग्रेस द्वारा 9 अक्तूबर को ‘विश्व डाक दिवस’ के रूप में घोषित किया गया था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


2.   वर्ष 1991 में एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्त्व में आया मध्य-एशिया का यह देश उत्तर-पश्चिम और उत्तर में कज़ाखस्तान, पूर्व एवं दक्षिण में चीन तथा दक्षिण और पश्चिम में ताज़िकिस्तान एवं उज़्बेकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह रूस के नेतृत्व वाले सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का सदस्य भी है और इसके अलावा यहाँ रूसी एयर बेस भी मौजूद है।

उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस देश को संदर्भित किया गया है?

A.    किर्गिज़स्तान

B.     अफगानिस्तान

C.    तुर्कमेनिस्तान

D.    ईरान

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  मध्य एशिया का देश किर्गिज़स्तान उत्तर-पश्चिम और उत्तर में कज़ाखस्तान, पूर्व और दक्षिण में चीन तथा दक्षिण और पश्चिम में ताज़िकिस्तान एवं उज़्बेकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करता है। किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक है।

®  किर्गिज़स्तान एक स्वतंत्र देश के रूप में वर्ष 1991 में अस्तित्व में आया था।

®  तकरीबन 6 मिलियन की आबादी वाले किर्गिज़स्तान का कुल क्षेत्रफल लगभग 1,99,951 वर्ग किलोमीटर है। किर्गिज़स्तान में मुख्य तौर पर मुस्लिम और ईसाई आबादी पाई जाती है।

®  किर्गिज़स्तान, रूस के नेतृत्व वाले सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का सदस्य है और इसके अलावा यहाँ रूसी एयर बेस भी मौजूद है।

®  रूस, किर्गिज़स्तान को एक महत्त्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है और उस पर अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिये भरसक प्रयास करता है, वहीं चीन के लिये

®  यूरेशियाई के केंद्र के स्थित यह देश उसके बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) हेतु काफी महत्त्वपूर्ण है। अतः विकल्प (a) सही है।


3.   विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme-WFP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह विश्व बैंक द्वारा संचालित है।

2.      विश्व खाद्य कार्यक्रम को वर्ष 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

3.      इसका मुख्यालय रोम (इटली) में स्थित है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A.    केवल 1 और 2

B.     केवल 2 और 3

C.    केवल 1 और 3

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  विश्व खाद्य कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की खाद्य-सहायता शाखा है, यह वैश्विक स्तर पर भुखमरी की समस्या से लड़ने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये कार्य करने वाली सबसे बड़ी मानवीय संस्था है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

®  विश्व खाद्य कार्यक्रम’ (WFP) को ‘भूख से लड़ने, संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शांति के लिये स्थितियों को बेहतर बनाने में योगदान देने और युद्ध व संघर्ष में भूख को एक हथियार के रूप में प्रयोग किये जाने से रोकने के प्रयासों में एक प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करने के लिये’ 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अतः कथन 2 सही है।

®  विश्व खाद्य कार्यक्रम का मुख्यालय रोम (इटली) में स्थित है। अतः कथन 3 सही है।


4.   ‘सूचना के अधिकार अधिनियम’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस अधिनियम के तहत केवल व्यक्तिगत सूचना के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सूचना की मांग की जा सकती है।

2.      राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति को सूचना के अधिकार के दायरे में शामिल नहीं किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  इस अधिनियम में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी सार्वजनिक अथवा सरकारी प्राधिकरण से किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिये स्वतंत्र है, साथ ही इस अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना को आवेदन की तारीख से 30 दिनों की अवधि के भीतर प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

®  हालाँकि अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यक्तिगत सूचना से संबंधित नहीं होनी चाहिये। अतः कथन 1 सही नहीं है।

®  इस अधिनियम के अंतर्गत केंद्र स्तर पर एक मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्तों की सदस्यता वाले एक केंद्रीय सूचना आयोग के गठन का प्रावधान किया गया है। इसी के आधार पर राज्य में भी एक राज्य सूचना आयोग का गठन किया जाएगा। इस अधिनियम में यह भी कहा गया है कि सभी सार्वजनिक प्राधिकरण अपने दस्तावेज़ों का संरक्षण करते हुए उन्हें कंप्यूटर में सुरक्षित रखेंगे।

®  इस अधिनियम के माध्यम से राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद व राज्य विधानमंडल के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और निर्वाचन आयोग (Election Commission) जैसे संवैधानिक निकायों व उनसे संबंधित पदों को भी सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


5.   हाल ही में समाचारों में रहने वाली रेड अपोलो, कॉमन मैप और टेललेस बुशब्लू जैसी प्रजातियाँ हैं:
A.    उभयचर

B.     पक्षी

C.    तितली

D.    सरीसृप

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  रेड अपोलो (Red Apollo), कॉमन मैप और टेललेस बुशब्लू (Tailless Bushblue) आदि तितली की प्रजातियाँ हैं। अत: विकल्प (c) सही है।

®  हाल ही में ‘भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग’ (Zoological Survey of India) के वैज्ञानिकों द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में बढ़ते औसत तापमान के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली लेपिडोप्टेरा (तितलियों और पतंगों) की कई दर्जन प्रजातियाँ पहले की तुलना में उच्च तुंगता वाले क्षेत्रों में निवास करने लगी हैं।


6.   हाल ही में समाचारों में रहा 'स्टेथेन्टेक्स कोविडा' (Stethantyx Covida) है:
A.    COVID-19 के लिये जापान द्वारा विकसित की गई वैक्सीन

B.     COVID-19 के लिये चीन द्वारा विकसित की गई वैक्सीन

C.    पैरासिटॉइड ततैया की नई प्रजाति

D.    तितली की एक नई प्रजाति

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  'स्टेथेन्टेक्स कोविडा' (Stethantyx Covida) मेक्सिको में खोजी गई पैरासिटॉइड ततैया (Parasitoid Wasps) की पाँच नई प्रजातियों में से एक है। 

®  इस प्रजाति की खोज दो वैज्ञानिकों द्वारा वर्ष 2020 में COVID-19 के कारण ‘ग्लोबल क्वारंटाइन पीरियड’ (Global Quarantine Period) के दौरान की गई। 

®  यह प्रजाति डार्विन ततैया (Darwin Wasp) के इच्नयूमोनिडे (Ichneumonidae) परिवार से संबंधित है जिसकी दुनिया भर में 25,000 से अधिक प्रजातियाँ हैं। डार्विन ततैया (Darwin Wasp) दुनिया में लगभग प्रत्येक जगह प्रचुर मात्रा में पाई जाती है और इनका उपयोग बागों एवं जंगलों में कीटों के जैविक नियंत्रण में किया जाता है।

®  अतः विकल्प (c) सही है।


7.   वर्ष 2020 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र विशेष के लिये प्रदान किया गया है?
A.    नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कार के लिये

B.     गरीबी उन्मूलन पर प्रायोगिक कार्य के लिये

C.    दीर्घकालिक समष्टि अर्थशास्त्र विश्लेषण में तकनीकी नवाचारों को एकीकृत करने के लिये

D.    उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल मिल्ग्रॉम (Paul Milgrom) एवं रॉबर्ट विल्सन (Robert Wilson) को व्यावसायिक नीलामी (Commercial Auctions) पर कार्य करने के लिये अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

®  अर्थशास्त्र का यह नोबेल पुरस्कार ‘नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कार के लिये’ प्रदान किया गया है। पॉल मिल्ग्राॅम एवं रॉबर्ट विल्सन द्वारा विकसित यह सिद्धांत एक विक्रेता के लिये व्यापक राजस्व लाभ के बजाय व्यापक सामाजिक लाभ से प्रेरित है।

®  वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच-अमेरिकी एस्टर डुफ्लो (Esther Duflo), भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी और अमेरिकी माइकल क्रेमर (Michael Kremer) को ‘गरीबी उन्मूलन पर प्रायोगिक कार्य के लिये’ प्रदान किया गया था। 

®  अतः विकल्प (a) सही है।


8.   ‘एक्वापोनिक्स कृषि प्रणाली’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      एक्वापोनिक्स एक उभरती हुई तकनीक है जिसमें मत्स्यन के साथ-साथ पौधों को भी एकीकृत तरीके से उगाया जाता है।

2.      एक्वापोनिक प्रणाली की आरंभिक लागत मृदा उत्पादन अथवा हाइड्रोपोनिक्स की तुलना में बहुत कम होती है।

3.      शुष्क क्षेत्रों के लिये यह एक उपयुक्त तकनीक है क्योंकि इस तकनीक में जल का पुन: उपयोग करके खाद्य उत्पादन किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 1 और 3

C.    केवल 3

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  एक्वापोनिक्स (Aquaponics) पारिस्थितिकी रूप से एक स्थायी मॉडल है जो दो खाद्य उत्पादन प्रणालियों [एक्वाकल्चर (Aquaculture) एवं हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics)] को एक साथ जोड़ता है। एक्वापोनिक्स एक उभरती हुई तकनीक है जिसमें मत्स्यन के साथ-साथ पौधों को भी एकीकृत तरीके से उगाया जाता है। अत: कथन 1 सही है।

®  एक्वापोनिक प्रणाली की आरंभिक लागत मृदा उत्पादन अथवा हाइड्रोपोनिक्स की तुलना में बहुत अधिक होती है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

®  शुष्क क्षेत्रों के लिये यह एक उपयुक्त खाद्य उत्पादन तकनीक है क्योंकि इस तकनीक में जल का पुन: उपयोग करके खाद्य उत्पादन किया जाता है। अत: कथन 3 सही है।


9.   राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      इस मिशन की शुरुआत मार्च, 2015 में 4500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से की गई थी।

2.      इस मिशन के तहत 5 वर्षों में 20,000 कुशल व्यक्तियों का एक मज़बूत आधार तैयार किया जाएगा जो सुपरकंप्यूटरों की जटिलताओं को प्रबंधित करने में सक्षम होंगे।

3.      इस मिशन के तहत स्थापित प्रथम सुपरकंप्यूटर ‘परम शिवाय’ है जिसकी गणना क्षमता टेराफ्लॉप में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1 और 2

B.     केवल 1 और 3

C.    केवल 3

D.    1, 2 और 3

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  मार्च, 2015 में सात वर्षों की अवधि के लिये 4,500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से ‘राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन’ (NSM) की घोषणा की गई थी। अत: कथन 1 सही है। 

®  इस मिशन के तहत पाँच वर्षों में 20,000 कुशल व्यक्तियों का एक मज़बूत आधार बनाया जाएगा, जो सुपरकंप्यूटरों की जटिलताओं को प्रबंधित करने में सक्षम होंगे। अत: कथन 2 सही है। 

®  NSM के तहत प्रथम सुपरकंप्यूटर ‘परम शिवाय’ (Param Shivay )  IIT-BHU, वाराणसी में वर्ष 2019 में स्थापित किया गया है। इसमें 837 टेराफ्लॉप की उच्च-प्रदर्शन कम्प्यूटिंग (HPC) क्षमता है।

®  टेराफ्लॉप्स, 10^12 फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड (FLOPS) के बराबर कंप्यूटिंग गति की इकाई है। अत: कथन 3 सही है।


10.  वर्ष 2020 में ‘अपोज़िशन’ (Opposition) नामक एक घटना के कारण कौन-सा ग्रह अंतरिक्ष में तीसरी सबसे चमकीली वस्तु बन गया है?
A.    मंगल

B.     बृहस्पति

C.    शुक्र

D.    चंद्रमा

उत्तरः

A

स्पष्टीकरण:-

®  ‘अपोज़िशन’ (Opposition) नामक एक घटना जो प्रत्येक दो वर्ष एवं दो महीने में घटित होती है, के कारण मंगल, बृहस्पति ग्रह को पीछे छोड़ते हुए अक्तूबर 2020 में अंतरिक्ष में तीसरी सबसे चमकीली वस्तु बन जाएगा।

®  अंतरिक्ष में सबसे चमकीली वस्तु के संदर्भ में चंद्रमा एवं शुक्र क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

®  नासा के अनुसार, 6 अक्तूबर, 2020 में जब मंगल ग्रह, पृथ्वी के सबसे निकट था तब 13 अक्तूबर, 2020 को ‘अपोज़िशन’ नामक घटना घटित हुई, परिणामतः वर्ष 2020 में मंगल ग्रह ‘सबसे बड़ा एवं स्पष्ट आकार’ का दिखाई दिया।

®  ‘अपोज़िशन’ वह घटना है जब सूर्य, पृथ्वी एवं कोई अन्य ग्रह (इस संदर्भ में मंगल ग्रह) एक पंक्ति में होते हैं और सूर्य तथा उस ग्रह के बीच में पृथ्वी होती है। 

®  ‘अपोज़िशन’ की घटना तब घटित होती है जब कोई अन्य ग्रह सामान्य तौर पर किसी वर्ष में पृथ्वी से निकटतम दूरी पर होता है, क्योंकि यह पास होता है इसलिये अंतरिक्ष में चमकदार  दिखाई देता है।

®  अतः विकल्प (a) सही है।


11.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      गोबी मरुस्थल पूर्वी एशिया में एक बड़ा रेगिस्तान या ब्रशलैंड (Brushland) क्षेत्र है जिसमें उत्तरी एवं पूर्वोत्तर चीन, दक्षिणी मंगोलिया एवं पूर्वी रूस के हिस्से शामिल हैं।

2.      तिब्बत के पठार के कारण गोबी मरुस्थल को वृष्टि छाया रेगिस्तान कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  गोबी मरुस्थल पूर्वी एशिया में एक बड़ा रेगिस्तान या ब्रशलैंड (Brushland) क्षेत्र है। इसमें उत्तरी एवं पूर्वोत्तर चीन और दक्षिणी मंगोलिया के कुछ हिस्से शामिल हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है। 

®  गोबी मरुस्थल के उत्तर में अल्ताई पर्वत और मंगोलिया के घास के मैदान एवं स्टेपी, पश्चिम में तकलामकान रेगिस्तान (Taklamakan Desert), दक्षिण-पश्चिम में हेक्सी कॉरिडोर (Hexi Corridor) तथा तिब्बती पठार एवं दक्षिण-पूर्व में यह उत्तर-चीन मैदान से घिरा हुआ है।

®  गोबी एक वृष्टि छाया रेगिस्तान (Rain Shadow Desert) है। गौरतलब है कि तिब्बत का पठार हिंद महासागर से आने वाली मानसूनी पवनों को गोबी क्षेत्र में पहुँचने से रोकता है। अतः कथन 2 सही है।


12.  नवरात्रि त्यौहार के अवसर पर भारत में से निम्नलिखित में से कौन-से उत्सवों का आयोजन किया जाता है?
1.      बोम्मई गोलू

2.      बोम्माला कोलुवु

3.      गरबा नृत्य

4.      रामलीला

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A.    केवल 1, 3 और 4

B.     केवल 2, 3 और 4

C.    केवल 3 और 4

D.    1, 2, 3 और 4

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  भारत में नवरात्रि का त्योहार विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली में ‘रामलीला’, पश्चिम बंगाल में ‘दुर्गा पूजा उत्सव’, गुजरात में ‘गरबा नृत्य’ का आयोजन किया जाता है। जबकि दक्षिण भारत में इस अवसर पर बोम्मई गोलू (Bommai Golu) या नवरात्रि गोलू (Navratri Golu) का आयोजन किया जाता है अर्थात् हस्तनिर्मित गुड़ियों का कलात्मक प्रदर्शन।

®  तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मनाए जाने वाले इन त्योहारों में देवी-देवताओं, पुरुषों, जानवरों और बच्चों के रूप में निर्मित गुड़ियों का एक सेट शामिल किया जाता है। प्रत्येक सेट एक कहानी को प्रतिबिंबित करता है। 

®  तमिल भाषा में बोम्मई गोलू या कोलू (Kolu) का अर्थ है ‘दिव्य उपस्थिति’ (Divine Presence)। 

®  तेलुगु भाषा में बोम्माला कोलुवु (Bommala Koluvu) का अर्थ है ‘कोर्ट ऑफ टॉयज़’ (Court of Toys)। 

®  कन्नड़ भाषा में बॉम्बे हब्बा (Bombe Habba) का अर्थ ‘गुड़िया महोत्सव’ (Doll Festival) है।

®  नवरात्रि गोलू के माध्यम से प्राचीन काल की भारतीय कहानियों का प्रदर्शन किया जाता है जो रामायण, पुराणों और दशावतारम जैसे ग्रंथों से संबंधित होती हैं। दक्षिण भारतीय नवरात्रि परंपरा में गुड़िया (बोम्मई गोलू) को प्रदर्शित करने के लिये  इन्हें विषम संख्या में स्थापित किया जाता है तथा मेहमानों को एक साथ गाने के लिये आमंत्रित किया जाता है। 

®  अतः विकल्प (d) सही है।


13.  हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश मदन बी. लोकुर के नेतृत्त्व में एक-सदस्यीय समिति का गठन निम्नलिखित में से किस उद्देश्य के लिये किया गया है?
A.    नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिये

B.     पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी एवं रोकथाम के लिये

C.    यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण स्तर हेतु समाधान के लिये

D.    TV मीडिया हेतु नए मानदंडों के लिये

उत्तरः

B

स्पष्टीकरण:-

®  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) शरद अरविंद बोबडे के नेतृत्त्व में सर्वोच्च न्यायालय की एक खंडपीठ तीन राज्यों (हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश) में किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी और रोकथाम के लिये सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मदन बी. लोकुर (Madan B. Lokur) की एक सदस्यीय समिति का गठन किया है। 

®  जस्टिस मदन बी. लोकुर की एक-सदस्यीय समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट्स-गाइड्स में तैनात स्वयंसेवक छात्रों की मदद से दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के कारण होने वाले प्रदूषण से निपटने का प्रयास करेगी। 

®  इस संबंध में तैयार की गई योजना के अनुसार, स्वयंसेवक छात्र तीन राज्यों में राजमार्गों और अन्य क्षेत्रों में गश्त करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि खेतों में पराली न जलाई जाये। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि तीन राज्यों के मुख्य सचिव, इस समिति को आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करेंगे और छात्र स्वयंसेवकों के लिये पर्याप्त परिवहन की व्यवस्था करेंगे। 

®  अतः विकल्प (b) सही है। 


14.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      'हर घर जल’ लक्ष्य को प्राप्त करने वाला गोवा भारत का प्रथम राज्य है।

2.      वर्ष 2019 में शुरू किये गये जल जीवन मिशन का उद्देश्य वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में पाइप जलापूर्ति (हर घर जल) सुनिश्चित करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

C

स्पष्टीकरण:-

®  हाल ही में गोवा, ग्रामीण क्षेत्रों में 2.30 लाख ग्रामीण परिवारों को सफलतापूर्वक 100% कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (Functional Household Tap Connections- FHTCs) उपलब्ध कराकर देश का पहला 'हर घर जल'( Har Ghar Jal) वाला राज्य बन गया है। अत: कथन 1 सही है।

®  जल जीवन मिशन की घोषणा अगस्त 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इस मिशन का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में पाइप जलापूर्ति (हर घर जल) को सुनिश्चित करना है। इस मिशन की प्राथमिकता देश भर के सभी भागों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। अत: कथन 2 सही है।  


15.  स्लीनेक्स-20 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.      यह भारतीय नौसेना और सिंगापुर की नौसेना के बीच संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है।

2.      समुद्री अभ्यास 'स्लीनेक्स-20' का आठवाँ संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.    केवल 1

B.     केवल 2

C.    1 और 2 दोनों

D.    न तो 1 और न ही 2

उत्तरः

D

स्पष्टीकरण:-

®  'स्लीनेक्स-20' भारतीय नौसेना और श्रीलंका की नौसेना के बीच संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है। इसका उद्देश्य परस्पर अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना, आपसी समझ को और ज़्यादा परिपक्व करना तथा दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिये सर्वोत्तम प्रथाओं तथा प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

®  19 से 21 अक्तूबर, 2020 तक भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच संयुक्त वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'स्लीनेक्स-20' (SLINEX-20) का आठवाँ संस्करण त्रिंकोमाली (Trincomalee), श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। अतः कथन 2 सही नहीं है।