
1. वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1. वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी की जाती है।
2. वर्ष 1990 के बाद से भारत में स्थानीय, आदिवासी एवं देशज़ समुदायों द्वारा प्रबंधित वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है।
3. भारत वानिकी क्षेत्र में अधिकतम रोज़गार उत्पन्न करने वाला दुनिया का तीसरा देश है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः |
C |
|
स्पष्टीकरण:- |
® संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) द्वारा जारी किये गए नवीनतम वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (Global Forest Resources Assessment- FRA) रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक दशक में वन क्षेत्रों में वृद्धि करने वाले शीर्ष 10 देशों में भारत को तीसरा स्थान मिला है। अतः कथन 1 सही है। ® FAO ने वर्ष 1990 के बाद से प्रत्येक पाँच वर्ष में यह व्यापक आकलन किया है। यह रिपोर्ट सभी सदस्य देशों के लिये वनों का स्तर, उनकी स्थितियों एवं प्रबंधन का आकलन करती है। ® भारत में स्थानीय, आदिवासी एवं देशज़ समुदायों द्वारा प्रबंधित वन क्षेत्र वर्ष 1990 में शून्य से बढ़कर वर्ष 2015 में लगभग 25 मिलियन हेक्टेयर हो गया है। हालाँकि FRA 2020 के अनुसार, वर्ष 2010-20 के दौरान प्राकृतिक रूप से पुनर्जीवित वन की वृद्धि दर केवल 0.38% थी। अतः कथन 2 सही है। ® भारत वानिकी क्षेत्र में अधिकतम रोज़गार उत्पन्न करने वाला दुनिया का पहला देश है। भारत में लगभग 6.23 मिलियन लोग वानिकी क्षेत्र में कार्यरत हैं जो वैश्विक स्तर पर वानिकी क्षेत्र में कार्यरत समुदाय का 50% है। अतः कथन 3 सही नहीं है। |
1. ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कोलकाता (पश्चिमी बंगाल) से विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) तक विस्तृत है जिसकी लंबाई 1839 किलोमीटर है।
2. वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (महाराष्ट्र) से दादरी (उत्तर प्रदेश) तक है जिसकी लंबाई 1504 किलोमीटर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः |
A |
|
स्पष्टीकरण:- |
® डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor- DFC) माल (माल और वस्तु) के परिवहन के लिये विश्व स्तरीय तकनीक के अनुसार बनाया गया एक रेल मार्ग होता है। DFC तेज़ी से पारगमन, कम लागत, उच्च ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण के अनुकूल संचालन सुनिश्चित करता है। भारत सरकार द्वारा दो DFC (ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) बनाए जा रहे हैं। ® ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लुधियाना (पंजाब) से दनकुनी (पश्चिमी बंगाल) तक है, जहाँ लुधियाना से सोननगर तक की लंबाई 1318 किलोमीटर तथा सोननगर से दनकुनी तक की लंबाई 538 किलोमीटर है। अतः कथन 1 सही नहीं है। ® वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (महाराष्ट्र) से दादरी (उत्तर प्रदेश) तक है जिसकी लंबाई 1504 किलोमीटर है। अतः कथन 2 सही है। |
1. राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड, भारत की गुणवत्ता परिषद का एक सांविधिक बोर्ड है।
2. राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (NBB) भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत संस्थान है।
3. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की स्थापना उत्पादकों के स्वामित्व और उनके द्वारा नियंत्रित संगठनों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः |
B |
|
स्पष्टीकरण:- |
® राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (National Accreditation Board for Testing and Calibration Laboratories- NABL) भारत की गुणवत्ता परिषद का एक सांविधिक बोर्ड है। अतः कथन 1 सही है। ® NABL को सरकार, उद्योग संघों और उद्योग को अनुरूपता मूल्यांकन निकाय की मान्यता प्रदान करने की योजना के साथ स्थापित किया गया है। जिसमें चिकित्सा और अंशांकन प्रयोगशालाओं, प्रवीणता परीक्षण प्रदाताओं और संदर्भ सामग्री उत्पादकों सहित परीक्षण की तकनीकी क्षमता का तृतीय-पक्ष मूल्यांकन शामिल है। ® राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (NBB) भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत संस्थान है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह सोसायटी अधिनियम, 1860 के तहत सूचीबद्ध संस्थान है। अतः कथन 2 सही नहीं है। ® राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की स्थापना जुलाई 1965 में गुजरात के आणंद नामक स्थान पर की गई थी। इसकी स्थापना ‘मिल्क मैन’ के उपनाम से प्रसिद्ध डॉ. वर्गीज़ कुरियन ने की थी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना उत्पादकों के स्वामित्व और उनके द्वारा नियंत्रित संगठनों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के कार्यक्रम और गतिविधियों का उद्देश्य कृषक सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ करना तथा उन राष्ट्रीय नीतियों का समर्थन करना है जो ऐसी संस्थाओं के विकास के अनुकूल हैं। अतः कथन 3 सही है। |
उपर्युक्त गद्यांश में भारतीय सेना के निम्नलिखित में से किस विशिष्ट ऑपरेशन को संदर्भित किया गया है?
A. ऑपरेशन समुद्र सेतु
B. ऑपरेशन ब्लूस्टार
C. ऑपरेशन विजय
D. ऑपरेशन ब्लैक पैंथर
|
उत्तरः |
C |
|
स्पष्टीकरण:- |
® 26 जुलाई, 1999 को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों और उनके वेश में छिपे पाकिस्तानी सैनिकों के कब्ज़े वाले सभी भारतीय क्षेत्रों पर जीत प्राप्त की थी। कारगिल के इस युद्ध को ‘ऑपरेशन विजय’ के नाम से भी जाना जाता है। ® कारगिल विजय दिवस ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की याद दिलाता है, जिसे वर्ष 1999 में कारगिल-द्रास सेक्टर (Kargil-Dras Sector) में पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा कब्ज़ा किये गए भारतीय क्षेत्रों को वापस लेने के लिये लॉन्च किया गया था। ® ध्यातव्य है कि इस युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दुर्गम बाधाओं, दुश्मन के इलाकों, विपरीत मौसम एवं अन्य कठिनाइयों को पार करते हुए विजय प्राप्त की थी। अतः विकल्प (c) सही है। |
A. दक्षिणी अटलांटिक महासागर में आया चक्रवात
B. प्रशांत महासागर में आया चक्रवात
C. एक संक्रमणीय बीमारी
D. सूक्ष्म जीवाणु
|
उत्तरः |
C |
|
स्पष्टीकरण:- |
® साइक्लोस्पोरा (साइक्लोस्पोरियासिस) संयुक्त राज्य अमेरिका में फैली एक संक्रमणीय बीमारी है। यह रोग ‘साइक्लोस्पोरा सायेटानेंसिस’ (Cyclospora Cayetanensis) नामक सूक्ष्म एकल कोशिकीय परजीवी के कारण होता है। ® दूषित भोजन या जल जिसमें इस परजीवी की उपस्थिति होती है, के सेवन से लोगों में साइक्लोस्पोरा संक्रमण हो सकता हैं। यह आंतों से संबंधित बीमारी है जो सूक्ष्म परजीवी साइक्लोस्पोरा सायेटानेंसिस के कारण होती है। ® माना जा रहा है कि साइक्लोस्पोरा (साइक्लोस्पोरियासिस) पैकेट वाले सलाद उत्पादों से संबंधित बीमारी है। पैक्ड सलाद में आइसबर्ग लेट्यूस, रेड गोभी एवं गाजर शामिल थे। ® इस बीमारी में भूख न लगना एवं वज़न में कमी, सूजन, मितली, निम्न-श्रेणी का बुखार, कमज़ोरी एवं दस्त जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अतः विकल्प (c) सही है। |
1. विद्युत चुंबकीय विकिरण
2. भू-तापीय ऊर्जा
3. गुरुत्वीय बल
4. प्लेट संचलन
5. पृथ्वी का घूर्णन
6. पृथ्वी का परिक्रमण
उपर्युक्त में से कौन-से पृथ्वी के पृष्ठ पर गतिक परिवर्तन लाने के लिये ज़िम्मेदार है?
A. केवल 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1, 3, 5 और 6
C. केवल 2, 4, 5 और 6
D. 1, 2, 3, 4, 5 और 6
|
उत्तरः |
D |
|
स्पष्टीकरण:- |
® पृथ्वी के पृष्ठ पर गतिक परिवर्तन में अंतर्जात बलों की भूमिका होती है। सामान्य रूप में अंतर्जात बलों की उत्पत्ति के संभावित कारणों में पृथ्वी के आतंरिक भाग में तापीय विषमता तथा शैलों का संकुचन तथा विस्तार होना है। साथ ही विद्युत चुंबकीय विकिरण, गुरुत्वीय बल की भी प्रमुख भूमिका होती है। भू-तापीय ऊर्जा, पृथ्वी के घूर्णन एवं परिक्रमण भी पृथ्वी के पृष्ठ पर गतिक परिवर्तन लाने के लिये ज़िम्मेदार हैं। अतः विकल्प (d) सही है। |
1. कोर मुद्रास्फीति के अंतर्गत खाद्य और ईंधन की कीमतों को सम्मिलित नहीं किया जाता है, वहीँ हेडलाइन मुद्रास्फीति में इन्हें सम्मिलित किया जाता है।
2. हेडलाइन मुद्रास्फीति की तुलना में कोर मुद्रास्फीति अपेक्षाकृत अधिक परिवर्तनशील और अस्थिर होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः |
A |
|
स्पष्टीकरण:- |
® कोर मुद्रास्फीति को अंतर्निहित मुद्रास्फीति के रूप में भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत उस मुद्रास्फीति का मापन किया जाता है जिसमें परिवर्तनशील मूल्यों वाली वस्तुओं, विशेष रूप से खाद्य और ईंधन/ऊर्जा को शामिल नहीं किया जाता है। कोर मुद्रास्फीति, हेडलाइन मुद्रास्फीति में से खाद्य और ईंधन/ऊर्जा वस्तुओं द्वारा जनित मुद्रास्फीति को घटाने पर प्राप्त की जाती है। अतः कथन 1 सही है। ® कोर मुद्रास्फीति के विपरीत हेडलाइन मुद्रास्फीति के अंतर्गत खाद्य और ऊर्जा की परिवर्तनशील कीमतों को भी शामिल किया जाता है। चूँकि खाद्य और ऊर्जा की कीमतें अत्यधिक परिवर्तनशील होती है और यही कारण है कि अर्थव्यवस्था की प्रवृत्ति का यथार्थ चित्रण प्रस्तुत नहीं कर पाती है। अतः कथन 2 सही नहीं है। ® जब भी कोर मुद्रास्फीति में वृद्धि होती है तो RBI द्वारा बाज़ार से अतिरिक्त नगदी का अवशोषण करने हेतु नीतिगत दरों में वृद्धि की जाती है और जब कोर मुद्रास्फीति में कमी होती है तो RBI द्वारा नीतिगत दरों में कमी की जाती है। |
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस देश को संदर्भित किया गया है?
A. मालदीव
B. इंग्लैंड
C. श्रीलंका
D. इंडोनेशिया
|
उत्तरः |
D |
|
स्पष्टीकरण:- |
® इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक अनूठा देश है, जो कि मुख्य तौर पर अपने द्वीपों और सुंदर परिदृश्य के लिये विश्व भर में काफी प्रसिद्ध है। ® हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित एक द्वीपसमूह (Archipelago) के रूप में इंडोनेशिया, दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। ® इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है और यहाँ का सबसे बड़ा धर्म इस्लाम है, इस देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। इसके अलावा यहाँ ईसाई, हिंदू और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग भी मिलते हैं। ® गौरतलब है कि इंडोनेशिया में एक बड़ी मुस्लिम आबादी तो रहती है, किंतु इसे भारत की तरह ही एक धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में देखा जाता है। ® 1,919,443 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस देश में वर्ष 2014 की गणना के अनुसार, कुल 253,609,643 लोग निवास करते हैं। अतः विकल्प (d) सही है। |
1. अपने विवेकाधिकार वाले कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए भी राजपाल को मंत्रिपरिषद से सलाह लेनी होगी।
2. राष्ट्रपति के विचारार्थ किसी विधेयक को आरक्षित रखना राज्यपाल की विवेकाधीन शक्ति है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः |
A |
|
स्पष्टीकरण:- |
® राज्यपाल केवल उन मामलों को छोड़कर जिनमें वह अपने विवेक का इस्तेमाल कर सकता है (मंत्रियों की सलाह के बगैर) अपनी शक्ति/कार्य को मुख्यमंत्री के नेतृत्त्व वाले मंत्रिपरिषद की सलाह पर ही कर सकता है (अनुच्छेद 163)। अतः कथन 1 सही नहीं है। ® राज्यपाल के संवैधानिक विवेकाधिकार निम्नलिखित मामलों में हैं: ® राष्ट्रपति के विचारार्थ किसी विधेयक को आरक्षित करना। अतः कथन 2 सही है। ® राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करना। ® पड़ोसी केन्द्र शासित राज्यों के प्रशासक (अतिरिक्त प्रभार की स्थिति में) के रूप में कार्य करते समय। ® असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के राज्यपाल द्वारा खनिज उत्खनन की रोयल्टी के रूप में जनजातीय ज़िला परिषद् को देय राशि का निर्धारण। ® राज्य के विधान परिषद एवं प्रशासनिक मामलों में मुख्यमंत्री से जानकारी प्राप्त करना। |
1. यह भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है।
2. इसे वर्ष 1975 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत शामिल किया गया था।
3. कृष्णा नदी के तट पर अवस्थित इस बाघ रिज़र्व में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 5 ज़िले शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः |
A |
|
स्पष्टीकरण:- |
® नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व (NSTR) भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है। अतः कथन 1 सही है। ® NSTR को वर्ष 1978 में अधिसूचित किया गया था तथा वर्ष 1983 में इसे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत शामिल किया गया। वर्ष 1992 में इसका नाम परिवर्तित कर ‘राजीव गांधी वन्यजीव अभयारण्य’ कर दिया गया था। अतः कथन 2 सही नहीं है। ® NSTR कृष्णा नदी के तट पर अवस्थित है तथा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 5 ज़िलों में विस्तारित है। बहुउद्देशीय जलाशय- श्रीशैलम और नागार्जुनसागर NSTR में ही अवस्थित हैं। अतः कथन 3 सही है। ® गौरतलब है कि 28 जुलाई, 2020 को भारत सरकार द्वारा जारी 'भारत में बाघ, सह-शिकारी एवं शिकार की स्थिति' (Status of Tigers, Co-predators and Prey in India) पर नवीनतम रिपोर्ट में नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व (Nagarjunasagar-Srisailam Tiger Reserve-NSTR) में बाघों के स्वास्थ्य एवं विकास के लिये शिकार की कमी के बारे में ज़ोर दिया गया है। |
A. नीले-हरित शैवाल से
B. नीली क्रांति से
C. फूल वाले हिमालयी पौधों की एक प्रजाति से
D. नीली अर्थव्यवस्था से
|
उत्तरः |
C |
|
स्पष्टीकरण:- |
® ब्लू पॉपी (Blue Poppy) हिमालयी क्षेत्र में कुमाऊँ (उत्तराखंड) से कश्मीर तक 3000 से 5000 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाने वाला एक हिमालयी पौधा है जिसे ‘हिमालयी फूलों की रानी’ (Queen of Himalayan Flowers) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘मेकॉनोप्सिस एकुलेआटा’ (Meconopsis Aculeata) है। ® हाल ही के एक अध्ययन पर आधारित ‘बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ (BSI) के एक प्रकाशन: ‘पश्चिमी हिमालयी विविधता की पेरीग्लेशियल वनस्पति और जलवायु परिवर्तन भेद्यता’ (Periglacial Flora of Western Himalayas Diversity And Climate Change Vulnerability) में कमज़ोर पेरीग्लेशियल (Periglacial) प्रजातियों एवं उनके जीवित रहने की रणनीतियों का विवरण दर्ज किया गया है। इस प्रकाशन में 243 ऐसे पौधों को सूचीबद्ध किया गया है जो बहुत ऊँचाई पर संवेदनशील पारिस्थितिक तंत्र में पाए जाते हैं। ® इस प्रकाशन में बताया गया है कि न केवल ब्लू पॉपी बल्कि कई अन्य फूलों के पौधे जो बहुत अधिक ऊँचाई पर पाए जाते हैं, जलवायु परिवर्तन के कारण ‘ऊँचाई की तरफ बढ़ो या मरो’ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। |
A. राजस्व प्राप्तियों और गैर-ऋण सर्जक पूंजीगत प्राप्तियों की तुलना में कुल व्यय की अधिकता
B. RBI व विदेश से उधारी के साथ-साथ निवल घरेलू उधारी
C. कुल प्राप्तियों की तुलना में सरकार के कुल व्यय की अधिकता
D. (a) और (b) दोनों
|
उत्तरः |
D |
|
|
स्पष्टीकरण:- |
® राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय और इसकी कुल प्राप्तियों (ऋण को छोड़कर) के बीच का अंतर है। ® सकल राजकोषीय घाटा= कुल व्यय- (राजस्व प्राप्ति+गैर ऋण पूंजीगत प्राप्तियाँ) ® गैर ऋण पूंजीगत प्राप्तियाँ के प्राप्तियाँ हैं जो ऋण के रूप में देय नहीं होती हैं और इसलिये ऋण सृजित नहीं करती हैं। जैसे- ऋण की वसूली और सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री से प्राप्त आय। ® राजकोषीय घाटे का वित्तपोषण ऋण के माध्यम से किया जाता है। इस प्रकार यह सभी स्रोतों से सरकार की कुल ऋण आवश्यकताओं को इंगित करता है।
अतः विकल्प (d) सही है। |
उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस अधिनियम/नीति को संदर्भित किया गया है?
A. कोयला खान (राष्ट्रीयकरण) अधिनियम, 1973
B. कोयला खान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015
C. राष्ट्रीय खनिज नीति, 2019
D. खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957
|
उत्तरः |
B |
|
स्पष्टीकरण:- |
® कोयला खान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 का उद्देश्य कोयला खनन कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित करने और कोयला संसाधनों के इष्टतम उपयोग को बढ़ावा देने के लिये प्रतिस्पर्द्धी बोली (Bidding) के आधार पर कोयला खानों का आवंटन करने के लिये सरकार को सशक्त बनाना है। ® हाल ही में कोयला मंत्रालय ने कोयला खान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 {Coal Mines (Special Provisions) Act, 2015} के ही तहत नीलामी के लिये उपलब्ध 41 कोयला खदानों की सूची से महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले में स्थित बंदर कोयला खदान (Bander Coal Mine) को हटा दिया है। अतः विकल्प (b) सही है। |
1. यह अविभाजित कोरिया और चीन के बीच हुई एक युद्ध संधि है।
2. इस संधि के तहत हॉन्गकॉन्ग पर ब्रिटिश सरकार का अधिकार हो गया था।
3. यह संधि प्रथम अफीम युद्ध से संबंधित है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
|
उत्तरः |
B |
|
स्पष्टीकरण:- |
® ‘प्रथम अफीम युद्ध’ के शंति समझौते के अंतर्गत चीन और ब्रिटेन के बीच वर्ष 1842 में ‘नानकिंग संधि’ (Treaty of Nanking) पर हस्ताक्षर किये गए थे। ® ‘नानकिंग संधि’ के तहत चीन द्वारा हॉन्गकॉन्ग को ब्रिटिश सरकार को सौंप दिया गया। हॉन्गकॉन्ग वर्ष 1997 में एक ‘विशेष प्रशासनिक क्षेत्र’ (Special Administrative Region) के रूप में पुनः चीन का हिस्सा बन गया। अतः विकल्प (b) सही है। |
1. अनुच्छेद 20 सभी नागरिकों को बिना हथियार के शांतिपूर्ण रूप से एकत्रित होने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है।
2. विरोध करने के अधिकार को भारतीय संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता प्राप्त है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
|
उत्तरः |
B |
|
स्पष्टीकरण:- |
® भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) सभी नागरिकों को भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। ® अनुच्छेद 19(1)(b) में सभी नागरिकों को बिना हथियार के शांतिपूर्ण रूप से एकत्रित होने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। अत: कथन 1 सही नहीं है। ® इस प्रकार विरोध करने के अधिकार को संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता प्राप्त है। अत: कथन 2 सही है। ® संविधान के अनुच्छेद- 19(1)(a) और 19(1)(b) के तहत पूर्वोक्त अधिकार अपने दायरे में अछूता और असीमित नहीं हैं तथा इन पर भी युक्तियुक्त निर्बंधन लगाए गए हैं। ® राज्य दो आधारों पर एकत्रित होने के अधिकार पर उचित प्रतिबंध लगा सकता है: ® भारत की संप्रभुता और अखंडता ® संबंधित क्षेत्र में यातायात के रखरखाव सहित सार्वजनिक व्यवस्था। |














